राजनांदगांव। युवाओं को नशे और साइबर अपराध से दूर रखने तथा सुरक्षित जीवन के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से ग्राम तिलईरवार में साइबर जागरूकता, नशामुक्ति एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व पुलिस चौकी प्रभारी तुमड़ीबोड़ निरीक्षक दिलीप पटेल ने किया।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों और ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय, ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहने, नशे के दुष्परिणामों तथा यातायात नियमों के पालन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि नशे की लत न केवल व्यक्ति बल्कि परिवार और समाज को भी प्रभावित करती हैए इसलिए युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए।
अभियान में लगभग 300 स्कूली छात्र-छात्राएं, शिक्षक, ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए। इस अवसर पर प्रधान आरक्षक लोकनाथ वर्मा एवं आरक्षक लोकेश साहू ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
चौकी प्रभारी दिलीप पटेल ने उपस्थित लोगों से अपील की कि वे समाज में जागरूकता फैलाने में सहयोग करें और नशे तथा साइबर अपराध जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर कार्य करें।

ताज़ा ख़बर :
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
- विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- तुमड़ीबोड़ शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बांटी गईं साइकिलें और किताबें
