राजनांदगांव। उतर मंडल भाजपा कार्यालय में आज विशेष मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में देशभर में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे एसआईआर (विशेष गहन पुनर्निरीक्षण) अभियान की जानकारी दी गई।
जिला भाजपा के वरिष्ठ नेताओं संतोष अग्रवाल और सावन वर्मा ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को सटीक, विश्वसनीय और पारदर्शी बनाना है। इसमें मृतक मतदाताओं के नाम हटाना, स्थान बदलने वाले मतदाताओं का नाम संशोधित करना, दो स्थानों पर पंजीकरण निरस्त करना और फर्जी मतदाताओं को हटाना शामिल है।
कार्यशाला में जिला भाजपा उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी ने कहा कि बीएलए-1 और बीएलए-2 के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे बूथ स्तर पर जाकर मतदाता सूची का पुनर्निरीक्षण कर सकें।
कार्यशाला का संचालन महामंत्री चंद्रभान जंघेल ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन अध्यक्ष सुमित भाटिया ने किया। कार्यक्रम में जिला भाजपा के महामंत्री सौरभ कोठारी, वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी, नीलकंठ गढ़े, पूर्णिमा साहू, रेखा मेश्राम, उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष अतुल रायजादा, मंडल प्रभारी तरुण लहरवानी, नगर निगम चेयरमैन एवं दक्षिण मंडल प्रभारी सावन वर्मा, वरिष्ठ पार्षद शिव वर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यशाला में सभी को मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण की प्रक्रिया और महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि आगामी चुनाव में हर योग्य मतदाता की पहचान सुनिश्चित हो सके।

ताज़ा ख़बर :
- सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र, भूपेंद्र दंपती को मिली बड़ी राहत
- विवाहिता की न्यूड फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त आईफोन जब्त
- पान ठेले के पास सट्टा पट्टी लिखते दो सटोरिए रंगे हाथ गिरफ्तार, नगदी और मोबाइल जब्त
- नाबालिग साली को दिल्ली ले जाकर एक माह तक किया दैहिक शोषण, अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरोपी जीजा गिरफ्तार
- महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर व हाट बाजार का किया निरीक्षण
- चौपाटी-पुष्पवाटिका का हुआ कायाकल्प, मरम्मत के बाद लक्ष्मण झूला फिर शुरू
- विकसित भारत जी-राम-जी योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब व जरूरतमंद परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
- तुमड़ीबोड़ शाला में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, बांटी गईं साइकिलें और किताबें
