Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। शहर एवं उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों स्टेशनपारा, शिक्षक नगर, रामनगर, शंकरपुर, शांति नगर, ढाबा, गठुला एवं बोरी जैसे घनी आबादी वाले इलाकों से प्रतिदिन हजारों लोगों का आवागमन खैरागढ़-राजनांदगांव मुख्य मार्ग से होता है। पूरे क्षेत्र के लिए मात्र एक संकीर्ण ओवरब्रिज ही विकल्प है, जहां प्रतिदिन भीषण जाम की स्थिति बनती है और लगातार हो रही दुर्घटनाओं में कई लोगों की जान जा चुकी है। पूर्व में स्टेशनपारा स्थित रेलवे फाटक क्रमांक 460 से आवागमन सुगम था, जिससे ओवरब्रिज पर यातायात का दबाव नहीं पड़ता था। किंतु लगभग तीन वर्षों से अंडरब्रिज निर्माण के नाम पर फाटक बंद…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य में साइबर अपराध से प्रभावी मुकाबले के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज डिजिटल माध्यम से राजनांदगांव सहित राज्य के आठ जिलों में नवीन साइबर पुलिस थानों का लोकार्पण किया। लोकार्पित थाने राजनांदगांव, जशपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बलौदा बाजार, धमतरी और महासमुंद में स्थापित किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि साइबर अपराध केवल तकनीकी चुनौती नहीं बल्कि कानून-व्यवस्था, आर्थिक सुरक्षा और आम जनता के विश्वास से जुड़ा गंभीर विषय बन चुका है। उन्होंने साइबर अपराध जैसे ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल ठगी, साइबर ब्लैकमेलिंग और ऑनलाइन सट्टा पर तेजी से कार्रवाई करने का महत्व बताया।…

Read More

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने जिले में अवैध शराब के परिवहन और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाया। इस कार्रवाई में नरेन्द्र यादव (30) निवासी राहुल नगर, लखोली वार्ड नंबर 32 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। बरामदगी का विवरण पुलिस के मुताबिक, दिनांक 27/01/2026 को मुखबीर से सूचना मिली कि नरेन्द्र यादव मोटर सायकल पल्सर 150 सीजी-08 एफ 2305 में एक बोरी अवैध शराब लेकर पेंड्री की ओर जा रहा है। नाकेबंदी कर उसे रोका गया। तलाशी में उसके कब्जे से 39 पौवा जम्मु स्पेशल व्हिस्की और 9 पौवा गोवा स्पेशल व्हिस्की बरामद हुई। कुल…

Read More

राजनांदगांव। परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत रॉयल किड्स कॉन्वेंट स्कूल के सामने जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों को उनके पालकों से फोन पर चर्चा कर सड़क सुरक्षा के प्रति समझाइश दी गई। साथ ही छात्रों को हेलमेट पहनकर वाहन चलाने एवं ड्राइविंग लाइसेंस बनवाकर ही वाहन चलाने के लिए कहा।

Read More

राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष का माहौल है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान…

Read More

राजनांदगांव। राजधानी रायपुर में जनसंपर्क विभाग एवं साहित्य अकादमी-रायपुर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय रायपुर साहित्य उत्सव के बहुरंगी विमर्शमयी वातावरण में राजनांदगांव जिले ने भी रेखांकनीय भागीदारी निभाकर यहां कि सृजनधर्मी परम्पराओं का सफल निर्वाहन किया। 23 से 25 जनवरी 2026 तक अटल नगर नया रायपुर के पुरखौती मुक्तांगन में आयोजित इस साहित्योत्सव में एक ओर विशाल पंडालों में अलग अलग विषयों पर ख्यातिनाम लेखकों, साहित्यकारों, कवियों और संस्कृतिकर्मियों द्वारा विमर्श होते रहे, तो दूसरी ओर छत्तीसगढ़ लोकसंस्कृति, पुस्तक प्रदर्शनी, ओपन माइक, पारम्परिक व्यंजन के स्टॉल जनमानस के आकर्षण का केन्द्र रहे। संस्कारधानी राजनांदगांव के रचनाकारों ने इसमें शिरकत कर…

Read More

राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा धान खरीदी नीति के माध्यम से जिले के किसानों का डिजिटल एवं बायोमेट्रिक प्रणाली से पारदर्शी, सरल और सुचारू तरीके से धान खरीदी की जा रही है। किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 कि्ंवटल धान खरीदी की जा रही है। जिससे किसानों की आय में वृद्धि एवं आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है, उनके उन्नति के राहे खुल गए है। शासन-प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर जिले के किसान बहुत खुश है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर के किसान देवल साहू आज धान…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजी पोर्टल, पीजीएन, कलेक्टर जनदर्शन में लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की तथा शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के दृष्टिगत बच्चों के परीक्षा की तैयारी अच्छे से होनी चाहिए। अच्छे परिणाम के लिए बच्चों को सतत मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि गणित, अंग्रेजी, विज्ञान विषय पर ध्यान देते हुए पढ़ाई कराएं। उन्होंने नीट ऑनलाईन कोचिंग से अधिक से अधिक पंजीयन कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के शेष दिनों में किसानों को…

Read More

राजनांदगांव। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 26 जनवरी 2026 को जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में नवसाक्षरों द्वारा उल्लास मेला का आयोजन किया गया। मेले में नवसाक्षरों एवं उल्लास साक्षरता केन्द्र के शिक्षार्थियों द्वारा साक्षरता शिक्षा को प्रेरित करने वाले स्टॉल लगाए गए। स्टॉल में साक्षरता शिक्षा को प्रेरित करने वाले विभिन्न विषयों को प्रदर्शित करने वाले सामग्री के माध्यम से ज्ञानवर्धक संदेश दिया गया। साथ ही उल्लास मेला में मूल्यांकन आंकलन परीक्षा के सफल शिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्रीमती रश्मि सिंह ने बताया कि उल्लास मेला उपभोक्ता अधिकार एवं…

Read More

राजनांदगांव। जिला हॉकी संघ राजनांदगांव और सीनियर मॉर्निंग ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में स्व. ए.आर. देवांगन स्मृति 7 ए साइड हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन राजेश जैन सीए, प्रकाश सांखला समाजसेवी, मुरली सिन्हा भूतपूर्व हॉकी खिलाड़ी के गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता गौरवपथ स्थित अंतरराष्ट्रीय एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान में खेली जा रही है। आयोजन के मुख्यातिथि राजेश जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह प्रतियोगिता सभी खिलाड़ियों को जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में 65 वर्ष तक के वरिष्ठ खिलाड़ी और 16 वर्ष के जूनियर व सब-जूनियर खिलाड़ी एक साथ खेलते नजर आ रहे…

Read More