
- पीएमजीएसवाई सड़क निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर ने गुणवत्ता जांची
- नाबालिका से दुष्कर्म : आरोपी कमल जनबंधु गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल
- मां बम्लेश्वरी की आरती में पुलिस टीम ने भक्ति भाव का संदेश दिया
- पुरवाही साहित्य समिति की मासिक काव्य गोष्ठी जरहामहका में सम्पन्न
- मिथलेश करुणा शील बौद्ध विहार के नए अध्यक्ष चुने गए, अभिषेक उपाध्यक्ष और अश्वनी सचिव बनाए गए
- आंबेडकर सेवा समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, प्रवीण कुटरे और पुष्पा वाघमारे ने ली जिम्मेदारी
- जवाहर नवोदय विद्यालय में करियर काउंसलिंग और साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन
- ग्राम पंचायत सोमनी में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर भाजपा समर्थित पंचों ने जताया विरोध
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने हाल ही में मंत्रालय का दौरा किया, दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ के अपर मुख्य सचिव संजय पिंघुआ और स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजनांदगांव जिले की विभिन्न समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की। शमसुल आलम ने बताया कि राजनांदगांव जिले के कई अस्पतालों में लंबे समय से मल्टीस्पेशलिटी सुविधाएं लिखी गई हैं, लेकिन वहां वास्तविक सुविधाओं का अभाव है। भोले-भाले मरीज इन अस्पतालों में उपचार के लिए आते हैं, लेकिन उचित व्यवस्था न होने के कारण उनकी…
राजनांदगांव। आबकारी विभाग में लंबे समय से पदस्थ बाबू रामसिंह पाटिल को हटाने की मांग तेज हो गई है। 25 मार्च 2026 को अमित जोगी युवा मोर्चा के राजनांदगांव जिला अध्यक्ष बिलाल सौलिन खान ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बाबू पर गंभीर आरोप लगाए। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बाबू रामसिंह पाटिल शराब की ओवर रेटिंग करवाने, कमीशनबाजी करने और कोचियागिरी को संरक्षण देने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। ज्ञापन में बताया गया कि बाबू लंबे समय से आबकारी विभाग में पदस्थ हैं, जबकि नियम के अनुसार हर तीन वर्ष में शासकीय कर्मचारियों का स्थानांतरण अनिवार्य…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार एवं राजनांदगांव जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव के आह्वान पर संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बूथ कमेटियों के गठन हेतु जिला मुख्यालय राजनांदगांव में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिले की प्रभारी एवं पंडरिया की पूर्व विधायक ममता चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक के प्रारंभ में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने ममता चंद्राकर का पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया, वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री का स्वागत जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में विपिन यादव ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा…
डोंगरगढ़। नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी शरद लाऊत्रे को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। आरोपी का विवरण नाम: शरद लाऊत्रे पिता: सोहन लाऊत्रे आयु: 20 वर्ष पता: दंतेश्वरी पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.) घटना की पूरी जानकारी 24 मार्च 2026 को प्रार्थीया थाना पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नाबालिग बहन 6 सितंबर 2025 को बिना बताए घर से चली गई थी। रिश्तेदारों से जानकारी मिली कि वह शरद लाऊत्रे के साथ हैदराबाद में रह रही थी। पीड़िता 2 फरवरी…
डोंगरगढ़। नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगाकर हैदराबाद ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी शरद लाऊत्रे (20, पुत्र सोहन लाऊत्रे, दंतेश्वरी पारा, डोंगरगढ़) को डोंगरगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। घटना के अनुसार, पीड़िता की बहन 6 सितंबर 2025 को बिना बताए घर से चली गई थी। परिवार को बाद में जानकारी मिली कि वह आरोपी शरद लाऊत्रे के साथ हैदराबाद में रह रही है। पीड़िता 2 फरवरी 2026 को घर वापस आई और बताया कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर भगाया और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी निरीक्षक नवरतन कश्यप ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड सायलेंसर (फटाका जैसी तेज आवाज करने वाला) पाए जाने पर वाहन चालक पर मोटरयान अधिनियम की धारा 182(4) के तहत 5000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही दो चारपहिया वाहनों (कार) में काले शीशे (ब्लैक फिल्म) पाए जाने पर मौके पर ही फिल्म हटवाकर मोटरयान अधिनियम की धारा 100 के तहत 4000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।…
राजनांदगांव। कृषि विभाग ने आत्मा योजना के अंतर्गत छुरिया विकासखंड के ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। प्रशिक्षण में महिलाओं को आचार, केक और अन्य खाद्य प्रसंस्करण उत्पाद बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही ग्राम को आत्मनिर्भर बनाने और कृषि नवाचार तथा फसल चक्र की जानकारी बढ़ाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिला स्वसहायता समूह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विकास अधिकारी गौरीशंकर शहीस, पीआरपी अनीता साहू, प्रशिक्षक आभा गुप्ता और श्री साहिश सहित बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज बलौदाबाजार के पंडित चक्रपाणि शुक्ल हायर सेकेंडरी स्कूल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय आदान राशि वितरण कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 4 लाख 95 हजार 965 हितग्राहियों को 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपए सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किए। राजनांदगांव जिले के 15 हजार 565 हितग्राहियों को 15 करोड़ 56 लाख 50 हजार रुपए की राशि दी गई। जिले के सभी विकासखंडों में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए और वर्चुअल माध्यम से जनप्रतिनिधि, अधिकारी और हितग्राही कार्यक्रम से जुड़े रहे। हितग्राहियों…
राजनांदगांव। संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर ने आज अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय डोंगरगांव का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने राजस्व अभिलेखों के संधारण, नामांतरण और विभाजन प्रकरणों की स्थिति, लंबित प्रकरणों की संख्या और जनसुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संभागायुक्त ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने और त्रुटि-सुधार संबंधित मामलों में पक्षकारों को अनिवार्य रूप से नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, ताकि सुनवाई और समाधान समयबद्ध तरीके से हो सके। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता, जवाबदेही और बेहतर सेवा प्रदान करना प्राथमिकता होनी चाहिए। राजस्व से जुड़ी जनसुविधाओं का समाधान संवेदनशीलता और…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज अवर्धा जलाशय और बोटेपार जलाशय से निकलने वाली निर्माणाधीन पक्की नहर लाइनिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने नहर की कुल लंबाई, निर्माण की गुणवत्ता, कार्य की गति और डेम की क्षमता का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहर लाइनिंग कार्य निर्धारित समय में उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि किसानों को आगामी सीजन में बेहतर सिंचाई सुविधा मिल सके। कलेक्टर ने नहर किनारे मौजूद किसानों से भी चर्चा की। किसानों ने बताया कि पक्की नहर बनने से पानी का रिसाव कम होगा और सिंचाई सुचारू रूप…