
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत चिचोला चौकी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अंग्रेजी शराब की 31 पौव्वा बोतलें जब्त की गई हैं। मिली जानकारी के अनुसारए दिनांक 09 नवम्बर 2025 को पुलिस चौकी चिचोला प्रभारी निरीक्षक योगेश पटेल के नेतृत्व में हमराह स्टाफ द्वारा ग्राम धनडोंगरी में दबिश दी गई। इस दौरान आरोपी शत्रुहन कंपी पिता स्व. संतराम कंवर (आयु 31 वर्ष),…
राजनांदगांव। भगवान अग्रसेन महाराज और संत श्री झूलेलाल जी के प्रति आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के विरोध में अग्रवाल और सिंधी समाज का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। समाज के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से उनके निवास पर भेंट कर आरोपी अमित बघेल पर शीघ्र और सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि अमित बघेल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से दोनों समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाजजनों ने पहले पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की थी, परंतु सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत राजनांदगांव जनपद पंचायत के ग्राम जंगलेसर में आवास संगोष्ठी सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2025-26 में आवास निर्माण के लिए स्वीकृत हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही आवास निर्माण के तकनीकी पहलुओं के संबंध में विस्तार बताया गया। आवास निर्माण के लिए हितग्राहियों को आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम पश्चात सरपंच, उप-सरपंच, पंच एवं अन्य ग्राम प्रमुखों द्वारा हितग्राही श्रीमती दुग्धी बाई के आवास निर्माण के लिए भूमि-पूजन किया गया तथा सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सीईओ जनपद…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशानुसार कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में 800 युवा आपदा मित्रों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रथम चरण में युवा आपदा मित्र योजना के तहत क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र बरगा में 75 युवा आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एनडीआरएफ, जिला सेनानी नगर सेना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, आपदा मित्र मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रथम चरण का प्रशिक्षण 16 नवम्बर 2025 तक दिया जाएगा।
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होकर छुरिया विकासखंड के ग्राम करमरी के सरपंच दिनुराम साहू ग्रामीणों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन गए हैं। सरपंच दिनुराम साहू ने बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से 3 किलोवाट का रूफटॉप सोलर पैनल अपने घर पर लगाया है। जिससे उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि अब वे राज्य शासन को अतिरिक्त बिजली उत्पादन कर विक्रय कर रहे हैं और घर पर ही बिजली उत्पादन कर सक्षम बन रहे हैं। दिनुराम ने बताया कि जनपद पंचायत छुरिया से पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की जानकारी मिलते…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के पंजीकृत किसानों को धान खरीदी हेतु टोकन जारी करने की प्रक्रिया के व्यवस्थित प्रबंधन हेतु टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप विकसित किया गया है। इस एप की सहायता से प्रत्येक किसान स्वयं निर्धारित तिथि पर संबंधित खरीदी केन्द्र में धान विक्रय हेतु टोकन प्राप्त कर सकते है। किसान की जानकारी, भूमि, बैंक खाता, टोकन एवं धान खरीदी संबंधी सभी नवीनतम जानकारी इस एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। टोकन सुबह 8 बजे विशेष रूप से तुंहर टोकन मोबाइल एप के माध्यम से जारी किए जाएंगे। सोसायटी संचालक पिछले वर्ष की भांति…
डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अपने क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने चार बदमाशों को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया और जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उनमें घनश्याम साहू (42 वर्ष, निवासी-राजाखुज्जी), यशवंत पटेल (35 वर्ष, निवासी-गिदर्री), मंगलचंद (36 वर्ष, निवासी-गिदर्री) और डामनलाल (48 वर्ष, निवासी गिदर्री) शामिल हैं। इन पर धारा 170/126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत ईस्तगासा तैयार किया गया। कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में की गई,…
राजनांदगांव। जिले में अपराधियों पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में पुलिस ने देर रात व्यापक कांबिंग गश्त अभियान चलाया। यह कार्रवाई एएसपी राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी एंब्रोस कुजूर सहित पांच थाना प्रभारी एवं लगभग 60 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस ने रात्रि 12 बजे से 3 बजे तक शहर के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में विजिबल पुलिसिंग के तहत गश्त करते हुए असामाजिक तत्वों की सघन जांच की। इस दौरान 40 संदिग्ध बदमाश प्रवृत्ति के लोगों…
राजनांदगांव। शहर के ऐतिहासिक बुढ़ासागर तालाब में मछलियों की मौत की घटना के बाद नगर निगम एवं मत्स्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सफाई अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को महापौर मधुसूदन यादव ने मौके पर पहुंचकर चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को स्थिति नियंत्रण में आने तक लगातार सफाई कराने के निर्देश दिए। महापौर श्री यादव ने कहा कि तालाब में गंदगी और ऑक्सीजन की कमी के कारण मछलियों की मौत हुई है। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित किया कि तालाब में नियमित रूप से गैंग लगाकर सफाई की जाए, साथ ही पोटाश व चुना…
डोंगरगढ़। राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर उप जेल डोंगरगढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजनंदगांव द्वारा विशेष शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर प्राधिकरण के अध्यक्ष जी. विजय कुमार होता के निर्देशन में तथा सचिव एडीजे निलेश जगदल्ला और तालुका विधिक सेवा समिति डोंगरगढ़ की अध्यक्ष एडीजे श्रीमती प्रतिभा वर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। शिविर में उपस्थित कैदियों एवं जेल स्टाफ को विधिक सेवाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वक्ताओं ने बताया कि जिला एवं तालुका विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से दहेज, पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, भूमि अधिग्रहण से जुड़े मामले…