
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जब बस्तर के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने की बात होती है तो सबसे पहले दुर्गम जंगलों और उफनती इंद्रावती नदी का ख्याल आता है। बरसात के मौसम में दुर्गम गाँवों तक पहुँचना बेहद जोखिमपूर्ण माना जाता है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में प्रदेश का प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्य को सर्वोपरि रखते हुए लोगों की जान बचाने की प्राथमिकता के साथ कार्य कर रहा है। नक्सल प्रभावित जिलों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है। कांकेर, बीजापुर, सुकमा…
राजनांदगांव। प्रदेश में बढ़ते बिजली बिल और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर यूथ कांग्रेस के महासचिव आफताब अहमद ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के समय जनता को मोदी की गारंटी के नाम पर 24/7 बिजली और सस्ते बिल का वादा किया था, लेकिन अब स्थिति बिल्कुल उलट है। उन्होंने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल की कांग्रेस सरकार की योजना को खत्म कर दिया है। इससे प्रदेश के करीब 60 लाख उपभोक्ताओं पर…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन एवं टीचर्स एसोसिएशन संघ के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड छुरिया स्तरीय शिक्षक मिलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 20 सितंबर 2025, शनिवार को डोंगरगढ़ के शिवाजी हॉटल में किया गया। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें छुरिया ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम की अगुवाई कीरत कुमार गणवीर ब्लॉक अध्यक्ष-छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, छुरिया और दिनेश कुरेशी ब्लॉक अध्यक्ष-टीचर्स एसोसिएशन संघ, छुरिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में छग सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन, रायपुर के प्रांताध्यक्ष…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी में गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी की 350वीं शहादत शताब्दी के अवसर पर आयोजित नगर कीर्तन यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि गुरु श्री तेगबहादुर सिंह जी ने देश और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। यह हमारा सौभाग्य है कि आज छत्तीसगढ़ की धरती पर आयोजित कीर्तन यात्रा का दर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी की अगुवाई कर रहे…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मणिपुर में असम राइफल्स पर हुए कायरतापूर्ण हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इस हमले में छत्तीसगढ़ के बस्तर के वीर सपूत राइफलमैन रंजीत कश्यप सहित दो जवानों ने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राष्ट्र शहीद जवानों के अदम्य साहस और बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा। उन्होंने शहीदों को कोटि-कोटि नमन करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि इस कठिन घड़ी में राज्य सरकार शोकसंतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे वीर जवानों का यह…
मोहला। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में नशा मुक्ति और स्वच्छता जागरूकता के लिए मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय मोहला में आयोजित इस आयोजन में सैकड़ों युवाओं, छात्र-छात्राओं और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का आयोजन किला जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना अध्यक्ष नम्रता सिंह रहीं। उन्होंने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। नम्रता सिंह ने कहा,…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया विकासखंड के ग्राम महराजपुर पटवारी हल्का नंबर 15 खसरा नंबर 75/2 के खेत में पहुंचकर डिजिटल क्रॉप सर्वे का औचक निरीक्षण किया। जिले में फसल सर्वेक्षण को अधिक सटीक, सरल और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक के माध्यम से डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा रहा है। कलेक्टर ने सर्वेयर द्वारा मोबाइल से खेत और फसल का फोटो खींचकर भू-अभिलेख पोर्टल में अपलोड करने तथा तहसीलदार की आईडी से अप्रूवल की प्रक्रिया की जानकारी ली। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सर्वेयरों को गंभीरता और त्रुटिरहित तरीके से कार्य संपन्न कराने के…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर ने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन की स्थिति, आगामी धान खरीदी की तैयारी, बारदाने की व्यवस्था एवं धान परिवहन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों के पंजीयन का कार्य प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत रबी फसल अंतर्गत टमाटर, प्याज, गेंदा की फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए। 200 हेक्टेयर के लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में गति…
राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में खाद्य, जिला विपणन विभाग तथा जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यों की समीक्षा की। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में खाद्य सामग्री के समयबद्ध भंडारण के लिए जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राशन कार्डधारियों को अनिवार्य रूप से आधार ई-केवायसी कराना है। जिले में अब तक 86 प्रतिशत हितग्राहियों ने आधार ई-केवायसी का कार्य पूर्ण कर लिया है। उन्होंने शेष राशन कार्डधारियों का ई-केवायसी पूर्ण करने के लिए जिला खाद्य अधिकारी को…
राजनांदगांव। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिटी कोतवाली पुलिस एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम ने उड़ीसा से गांजा लेकर आए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 08 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी कीमत करीब 80,000 रुपए आंकी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 20 सितंबर 2025 को मुखबिर…