Author: chhattisgarhmail

मोहला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला दो चरणों में संपन्न हुई। जिसमें जिले के 62 मितानिन प्रशिक्षक एवं 60 ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य स्वास्थ्य कर्मियों को मानसिक स्वास्थ्य के महत्व से अवगत कराना था। जिससे वे समुदाय स्तर पर बेहतर सेवाएँ प्रदान कर सकें। कार्यशाला के दौरान विशेषज्ञों द्वारा बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के जीवन का अभिन्न हिस्सा है और इसे शारीरिक स्वास्थ्य के समान महत्व देना चाहिए। यह भी स्पष्ट किया गया कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य एक-दूसरे…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज गौरव पथ स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय का शुभारंभ किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के तहत वर्ष 2010 से प्रयास आवासीय विद्यालयों की स्थापना की शुरूआत हुई थी और आज पूरे छत्तीसगढ़ में प्रयास आवासीय विद्यालयों का विस्तार हो रहा है। प्रयास आवासीय विद्यालयों में स्कूली शिक्षा के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने कहा और उस लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करने कहा। विधानसभा अध्यक्ष ने बच्चों को स्वामी…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में जिम की फ्लोरिंग एवं जीर्णोद्धार कार्य व सामग्री का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के अध्यक्ष सचिन बघेल, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, कोमल सिंह राजपूत, रमेश पटेल, संतोष अग्रवाल, खूबचंद पारख, भावेश बैद, श्रीमती रेखा मेश्राम, सुमीत उपाध्याय, फिरोज अंसारी, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा सहित बड़ी संख्या…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्म दिवस पर स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में जिला प्रशासन एवं समेकित क्षेत्रीय केन्द्र के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिव्यांग बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सेवा पखवाड़ा के तहत जिला एवं विकासखंड स्तर पर 514 से ज्यादा दिव्यांगजनों…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम राजनांदगांव में स्वच्छता दीदी सम्मान समारोह में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित पालन घर के लिए कार्यकर्ता एवं सहायिका को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। उन्होंने नगर से सभी स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने में स्वच्छता दीदीयों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। राजनांदगांव शहर को स्वच्छ बनाने में सुबह से लेकर शाम तक कार्य करती है ऐसी स्वच्छता दीदीयों का सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि…

Read More

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन के अवसर पर स्टेट हाई स्कूल प्रांगण में युवा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित कैलाश खेर राग नांदगांव कार्यक्रम में शिरकत की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने देर रात्रि तक देश के प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर पद्मश्री कैलाश खेर के सुमधुर गीतों का आनंद लिया। भारतीय लोक संगीत एवं सूफी गायन की अलहदा शैली से पद्मश्री कैलाश खेर ने महफिल में समां बांध दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को प्रदेश की तीन करोड़ जनता की ओर से…

Read More

खैरागढ़। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू के प्रथम जिला प्रवास पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यह आयोजन जिला भाजपा कार्यालय केसीजी में आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. बिशेषर साहू ने कहा कि अशोक साहू का यह पहला जिला दौरा संगठन के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 405 बूथ हैं और सभी बूथों को मजबूत करने का कार्य जोर-शोर से जारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि खम्हन ताम्रकार ने अपने…

Read More

खैरागढ़। संगीत नगरी खैरागढ़ में स्वच्छता को जनआंदोलन में बदलने की दिशा में एक और सकारात्मक पहल करते हुए श्रमदान अपनी मातृभूमि के नाम अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान हमर खैरागढ़, आत्मनिर्भर खैरागढ़ के अंतर्गत प्रारंभ किया गया है। इस अवसर पर अमलीडीखुर्द वार्ड स्थित प्राथमिक शाला भवन के खेल मैदान में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय छत्तीसगढ़ महतारी और हमर खैरागढ़-सुघ्घर खैरागढ़ के जयघोषों के साथ कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवालए सीईओ जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गिरिजा चंद्राकर, उपाध्यक्ष अब्दुल रज्जाक खान, सीएमओ कोमल ठाकुर, पार्षद शत्रुघ्न…

Read More

डोंगरगढ़। वनांचल क्षेत्र के ग्राम लक्षणा टोला में आयोजित कार्यक्रम में विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने ग्रामीणों को नवीन आंगनबाड़ी केंद्र की सौगात दी। इस मौके पर उन्होंने केंद्र का शुभारंभ करते हुए कहा, आंगनबाड़ी भवन सिर्फ एक ढांचा नहीं, बल्कि यह एक स्वस्थ और शिक्षित समाज की नींव है। कार्यक्रम के दौरान नारी सम्मान, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और ग्रामीणजन इस आयोजन में शामिल हुए। विधायक ने कहा कि यह केंद्र माताओं और बच्चों के लिए पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य का मजबूत आधार बनेगा।…

Read More

राजनांदगांव। दीपावली से पहले शहर में पटाखों की दुकानों की रौनक बढ़ने लगी है। वहीं, हिंदू जागरण मंच ने एक अहम मुद्दे को लेकर पटाखा विक्रेताओं से भावनात्मक अपील की है। मंच ने कहा है कि ऐसे पटाखों की बिक्री न की जाए जिन पर हिंदू देवी-देवताओं के चित्र छपे हों। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक सुशील लड्ढा ने कहा कि इस प्रकार के पटाखों से हिंदू धर्म की भावनाएं आहत होती हैं। यह न केवल धार्मिक प्रतीकों का अनादर है, बल्कि त्योहार की पवित्रता को भी ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा, जब हम खुद अपने देवी-देवताओं का सम्मान…

Read More