Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ में दर्शन के लिए प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा करते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने आज अधिकारियों के साथ अंजोरा से डोंगरगढ़ तक लगभग 61.8 किलोमीटर लंबे मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, डीएसपी अलेक्जेंडर किरो और यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मार्ग में पड़ने वाले प्रमुख चौक-चौराहों, पड़ाव स्थलों और भीड़ वाले संभावित स्थानों का जायजा लिया। इस दौरान स्टॉपर्स, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक डायवर्जन, प्रकाश व्यवस्था और रूट मैनेजमेंट की तैयारियों की…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत डोंगरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम खुज्जी, बघमार, साल्हे, लक्ष्मणभरदा, गनेरी-मनेरी, नादिया तथा छुरिया तहसील अंतर्गत नागरकोहरा, बरछाटोला, कल्लूटोला, मोतीपुर, बंशीबंजारी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनिज अमला द्वारा इन क्षेत्रों में खनिज रेत एवं मुरूम के अवैध परिवहन व उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें नागरकोहरा निवासी भारत साहू के स्वामित्व की जेसीबी-सीजी08 ए डब्ल्यू 3323 एवं हाईवा-सीजी 08 एएच 7389 तथा मुरूम-मिट्टी को थाना चिचोला सुपुर्द किया गया। इसी…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को प्रथमोपचार किट का वितरण किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कार्यस्थल पर आपातकालीन स्वास्थ्य स्थितियों और छोटी-मोटी चोटों के समय तत्काल चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करना तथा अधिकारियों के भ्रमण और कार्यालयीन कार्यों के दौरान किसी भी आकस्मिक दुर्घटना या स्वास्थ्य समस्या होने पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराना है। वितरित किट में बुनियादी प्राथमिक चिकित्सा सामग्री जैसे एंटीसेप्टिक घोल, चिपकने वाला टेप, कीटाणुनाशक वाइप्स, एंटीबायोटिक मरहम, दर्द निवारक दवाएं, बैंड-एड और पट्टी शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एनआर नवरत्न ने बताया कि यह…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की शिकायत एवं समस्याओं को गंभीरता से सुना। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने नागरिकों की समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करते हुए उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनमानस उम्मीद लेकर जनदर्शन में आते है। उनकी समस्याओं को…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने इस वर्ष बजट में शामिल विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने बजट में शामिल विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्राक्कलन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे जनसामान्य को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने पिछले वर्ष में बजट में स्वीकृत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसलदारों को सर्वेयर द्वारा किए गिरदावरी कार्य की पुनः जांच कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत…

Read More

राजनांदगांव। नशीली दवाओं के बढ़ते खतरे को रोकने और समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को मंगल भवन पुलिस लाइन में रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम क्रम का आयोजन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, राजनांदगांव रेंज द्वारा किया गया, जिसमें नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम 1985 के प्रावधानों और उसके प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने एनडीपीएस अधिनियम की महत्वपूर्ण धाराओं, तलाशी एवं जब्ती की वैधानिक प्रक्रिया, साक्ष्य संधारण, केस डायरी लेखन, चार्जशीट तैयार करने तथा न्यायालयीन प्रक्रिया में आने वाली व्यावहारिक चुनौतियों पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन…

Read More

राजनांदगांव। प्रेस क्लब भवन राजनंदगांव में आज संस्था के संरक्षक सुशील कोठारी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन की गई। बैठक में प्रेस क्लब राजनांदगांव की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के 3 वर्षीय आगामी कार्यकाल के निर्वाचन के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुशील कोठारी, सीएल जैन सोना, जितेंद्र मिश्रा, अशोक पांडे, पुरुषोत्तम तिवारी, अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, श्याम खंडेलवाल, कमलेश स्वर्णकार, दीपांकर खोबरागड़े, अजय सोनी एवं अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया। कुछ सदस्यों ने अपने सुझाव भी रखे हैं। तत्पश्चात नियमानुसार आय व्यय का लेखा-जोखा रखा गया। आडिट रिपोर्ट की जानकारी दी…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजनांदगांव में रूसा 2.0 प्रॉपर्टी ग्रांट के अंतर्गत कम्प्यूटर आधारित सामग्री/नैनो सामग्री नवाचार विषय पर विज्ञान संकाय के लिए छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 9 से 14 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देना तथा विज्ञान संकाय के शिक्षकों को कम्प्यूटर आधारित प्रयोग, डिजिटल सिमुलेशन और मॉडलिंग तकनीकों के माध्यम से सामग्री विज्ञान एवं नैनो…

Read More

राजनांदगांव। विश्व श्रवण दिवस प्रत्येक वर्ष 3 मार्च को विश्व स्तर पर मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य श्रवण हानि के बारे में जागरूकता बढ़ाना तथा कान और श्रवण स्वास्थ्य की देखभाल को बढ़ावा देना है। इसी संदर्भ में कम्पोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव द्वारा 10 मार्च 2026 को लाभार्थियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं स्टाफ के बीच श्रवण स्वास्थ्य के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कम्पोजिट रीजनल सेंटर (सीआरसी), राजनांदगांव, जो कि राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (एनआईईपीाईडी), सिकंदराबाद के प्रशासनिक नियंत्रण में कार्यरत है, द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्रवण दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम…

Read More

सुकमा। विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 को सायं 7 बजे बहुउद्देशीय सभागार में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज तथा विद्यालय में महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना तथा विद्यार्थियों को महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य संजय कुमार मंडल के साथ समस्त कर्मचारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मंच संचालक अमन पंथी, टीजीटी हिंदी द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में महिला दिवस की थीम और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए समाज…

Read More