राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके अंतर्गत डोंगरगांव तहसील अंतर्गत ग्राम खुज्जी, बघमार, साल्हे, लक्ष्मणभरदा, गनेरी-मनेरी, नादिया तथा छुरिया तहसील अंतर्गत नागरकोहरा, बरछाटोला, कल्लूटोला, मोतीपुर, बंशीबंजारी क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। खनिज अमला द्वारा इन क्षेत्रों में खनिज रेत एवं मुरूम के अवैध परिवहन व उत्खनन करने वालों पर कार्रवाई की गई। जिसमें नागरकोहरा निवासी भारत साहू के स्वामित्व की जेसीबी-सीजी08 ए डब्ल्यू 3323 एवं हाईवा-सीजी 08 एएच 7389 तथा मुरूम-मिट्टी को थाना चिचोला सुपुर्द किया गया। इसी तरह पाण्डुका निवासी तिरथदास साहू के स्वामित्व की ट्रैक्टर जॉन डियर-सोल्ड हरा रंग एवं रेत तथा लक्ष्मणभरदा निवासी भानूराम गोड़ के स्वामित्व की टैक्टर स्वराज-सोल्ड नीला रंग एवं रेत को थाना डोंगरगांव सुपुर्द किया गया। सभी प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
