Close Menu
    What's Hot

    गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 5.610 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जप्त

    April 24, 2026

    नगर निगम द्वारा संचालित पांच वाटर एटीएम फिर हुए चालू, नागरिकों को मिलेगा 1 रुपए में शुद्ध पेयजल

    April 24, 2026

    नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, ममता नगर से लेकर कलेक्ट्रेट तक कार्रवाई

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 5.610 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जप्त
    • नगर निगम द्वारा संचालित पांच वाटर एटीएम फिर हुए चालू, नागरिकों को मिलेगा 1 रुपए में शुद्ध पेयजल
    • नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, ममता नगर से लेकर कलेक्ट्रेट तक कार्रवाई
    • अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन, 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित
    • कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन
    • जोगी कांग्रेस के आवेदन पर प्रशासन का कड़ा एक्शन : राजनांदगांव के ‘रसूखदार’ बाबू राम सिंह पाटिल का तबादला
    • राजनांदगांव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध, भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया
    • लोन के नाम पर संगठित ठगी का सनसनीखेज खुलासा : रसूखदारों की शह में चल रहा खुला खेल, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » बजट में शामिल विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्राक्कलन बनाकर करें प्रस्तुत – कलेक्टर
    राजनांदगांव

    बजट में शामिल विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्राक्कलन बनाकर करें प्रस्तुत – कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने इस वर्ष बजट में शामिल विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने बजट में शामिल विकास कार्य को प्राथमिकता देते हुए शीघ्र प्राक्कलन बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिससे जनसामान्य को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने पिछले वर्ष में बजट में स्वीकृत कार्यों के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने स्वीकृत एवं निर्माणाधीन कार्यों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसलदारों को सर्वेयर द्वारा किए गिरदावरी कार्य की पुनः जांच कर रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को संज्ञान लेते हुए हटाने के निर्देश दिए। जिससे शासकीय भूमि का शासकीय विकास कार्यों में उपयोग किया जा सके। उन्होंने सभी विभाग प्रमुखों को अपने विभाग से संबंधित उच्च न्यायालय में चल रहे प्रकरणों की जांच कर समय-सीमा में जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने सभी आंगनबाड़ी एवं स्कूली बच्चों के आधार अपडेशन अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए। इसके लिए तिथि निर्धारित करते हुए प्रत्येक स्कूलों में छूटे हुए बच्चों का आधार अपडेशन शिविर आयोजित करने कहा, जिससे शत प्रतिशत बच्चों का आधार कार्ड बन सके। कलेक्टर ने जिले में संस्थागत प्रसव बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बाल एवं मातृत्व मृत्यु दर में कमी लाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावासों में रहने वाले बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए लगातार निरीक्षण करने के लिए कहा। छात्रावासों में नजदीकी हॉस्पिटलों की सूची चस्पा करने के निर्देश दिए। बच्चों को समय पर छात्रवृत्ति दिलाने के लिए कहा। कलेक्टर ने लक्ष्य निर्धारित करते हुए धान के उठाव के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने राईस मिलर्स के लिए लक्ष्य निर्धारित करने कहा। परिवहन विभाग को अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की नाका लगाकर जांच कर करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में प्रतिबंधित शराब को तत्काल प्रभाव से विक्रय एवं भण्डारण पर प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 5.610 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जप्त

    April 24, 2026

    नगर निगम द्वारा संचालित पांच वाटर एटीएम फिर हुए चालू, नागरिकों को मिलेगा 1 रुपए में शुद्ध पेयजल

    April 24, 2026

    नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, ममता नगर से लेकर कलेक्ट्रेट तक कार्रवाई

    April 24, 2026

    अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन, 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित

    April 24, 2026

    कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन

    April 24, 2026

    जोगी कांग्रेस के आवेदन पर प्रशासन का कड़ा एक्शन : राजनांदगांव के ‘रसूखदार’ बाबू राम सिंह पाटिल का तबादला

    April 24, 2026
    Top Posts

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 202620 Views

    निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा

    April 23, 202610 Views

    न्याय नहीं तो आंदोलन होगा : पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

    April 20, 20264 Views

    संस्कार सिटी कॉलेज में बीएड अंतिम वर्ष की भव्य विदाई

    April 20, 20264 Views

    सुकमा के जवाहर नवोदय विद्यालय में ब्रश कैलिग्राफी कार्यशाला का सफल आयोजन

    April 19, 20264 Views

    श्री चित्रगुप्त प्राकट्य महोत्सव 23 अप्रैल को, भव्य शोभा यात्रा निकलेगी

    April 21, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.