Close Menu
    What's Hot

    गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 5.610 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जप्त

    April 24, 2026

    नगर निगम द्वारा संचालित पांच वाटर एटीएम फिर हुए चालू, नागरिकों को मिलेगा 1 रुपए में शुद्ध पेयजल

    April 24, 2026

    नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, ममता नगर से लेकर कलेक्ट्रेट तक कार्रवाई

    April 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 5.610 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जप्त
    • नगर निगम द्वारा संचालित पांच वाटर एटीएम फिर हुए चालू, नागरिकों को मिलेगा 1 रुपए में शुद्ध पेयजल
    • नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, ममता नगर से लेकर कलेक्ट्रेट तक कार्रवाई
    • अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन, 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित
    • कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन
    • जोगी कांग्रेस के आवेदन पर प्रशासन का कड़ा एक्शन : राजनांदगांव के ‘रसूखदार’ बाबू राम सिंह पाटिल का तबादला
    • राजनांदगांव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध, भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया
    • लोन के नाम पर संगठित ठगी का सनसनीखेज खुलासा : रसूखदारों की शह में चल रहा खुला खेल, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » प्रेस क्लब राजनंदगांव में 15 मार्च को चुनाव, चुनाव निर्वाचन अधिकारी किए गए नियुक्त, मतदाता सूची का किया गया प्रारंभिक प्रकाशन
    राजनांदगांव

    प्रेस क्लब राजनंदगांव में 15 मार्च को चुनाव, चुनाव निर्वाचन अधिकारी किए गए नियुक्त, मतदाता सूची का किया गया प्रारंभिक प्रकाशन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रेस क्लब भवन राजनंदगांव में आज संस्था के संरक्षक सुशील कोठारी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन की गई। बैठक में प्रेस क्लब राजनांदगांव की प्रबंध कार्यकारिणी समिति के 3 वर्षीय आगामी कार्यकाल के निर्वाचन के संबंध में विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर संरक्षक सुशील कोठारी, सीएल जैन सोना, जितेंद्र मिश्रा, अशोक पांडे, पुरुषोत्तम तिवारी, अध्यक्ष सचिन अग्रहरि, श्याम खंडेलवाल, कमलेश स्वर्णकार, दीपांकर खोबरागड़े, अजय सोनी एवं अन्य सदस्यों ने भी संबोधित किया। कुछ सदस्यों ने अपने सुझाव भी रखे हैं। तत्पश्चात नियमानुसार आय व्यय का लेखा-जोखा रखा गया। आडिट रिपोर्ट की जानकारी दी गई। इसके पश्चात क्लब की आगामी 3 वर्षीय कार्यकाल के लिए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के पदों का चुनाव कराने का निर्णय लिया गया। 15 मार्च को चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी, इसके लिए इसके लिए चुनाव प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर भारद्वाज और अधिवक्ता मनोज चौधरी को नियुक्त किया गया। आज मतदाता सूची का भी प्रारंभिक प्रकाशन कर दिया गया है। इस बैठक में अपील समिति का भी गठन कर दिया गया है। अपील समिति में प्रमुख रूप से संस्था के संरक्षक सीएल जैन सोना, पुरुषोत्तम तिवारी और जितेंद्र मिश्रा शामिल किए गए हैं। उसके बाद मतदाता सूची का प्रकाशन आज दोपहर 2 बजे कर दिया गया। 11 मार्च 2026 को दावा आपत्ती का निराकरण दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। 11 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। 12 मार्च 2026 को नामांकन पत्रों का वितरण सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। नामांकन पत्रों को 12 से 13 मार्च को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक जमा किया जाएगा। नाम वापसी 13 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक लिया जा सकेगा। अंतिम उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन और सिंबाल का वितरण 14 मार्च 2026 को किया जाएगा। 15 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रेस क्लब राजनंदगांव में मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। ततपश्चात मतगणना की जाएगी और परिणाम की घोषणा होगी। इस चुनाव को संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर भारद्वाज और मनोज चौधरी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है । सहायक के रूप में अधिवक्ता विमल हाजरा ए खेमराज वर्मा और मनीष तिवारी रहेंगे। उक्त जानकारी अनिल त्रिपाठी ने दी है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    गांजा परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार, 5.610 किलो गांजा और मोटरसाइकिल जप्त

    April 24, 2026

    नगर निगम द्वारा संचालित पांच वाटर एटीएम फिर हुए चालू, नागरिकों को मिलेगा 1 रुपए में शुद्ध पेयजल

    April 24, 2026

    नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, ममता नगर से लेकर कलेक्ट्रेट तक कार्रवाई

    April 24, 2026

    अग्निशमन प्रशिक्षण का आयोजन, 70 से अधिक अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया प्रशिक्षित

    April 24, 2026

    कमला कॉलेज में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का शानदार समापन

    April 24, 2026

    जोगी कांग्रेस के आवेदन पर प्रशासन का कड़ा एक्शन : राजनांदगांव के ‘रसूखदार’ बाबू राम सिंह पाटिल का तबादला

    April 24, 2026
    Top Posts

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 202621 Views

    निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा

    April 23, 202610 Views

    विहिप-बजरंग दल ने विकृत मानसिकता के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

    April 18, 202610 Views

    न्याय नहीं तो आंदोलन होगा : पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

    April 20, 20264 Views

    संस्कार सिटी कॉलेज में बीएड अंतिम वर्ष की भव्य विदाई

    April 20, 20264 Views

    सुकमा के जवाहर नवोदय विद्यालय में ब्रश कैलिग्राफी कार्यशाला का सफल आयोजन

    April 19, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.