Author: chhattisgarhmail

मोहला। सरकार द्वारा धान खरीदी में लागू की गई पारदर्शी और डिजिटल प्रक्रिया से जिले के किसानों को व्यापक सहूलियत मिल रही है। टोकन व्यवस्था से लेकर तौल और भुगतान तक की पूरी प्रक्रिया अब सरल, सहज और किसान-हितैषी बन गई है। मोहला विकासखंड के ग्राम पाऊरझोला के कृषक श्री गंगाराम बोगा इस व्यवस्था से लाभान्वित हुए हैं। श्री गंगाराम ने बताया कि इस वर्ष उन्होंने लगभग सात एकड़ भूमि में उच्च गुणवत्ता वाली धान की खेती की। अनुकूल मौसम और समय पर शासन के सहयोग से उन्हें लगभग 100 क्विंटल धान का उत्पादन मिला। खरीफ विपणन वर्ष के अंतर्गत…

Read More

मोहला। धान खरीदी वर्ष 2025-26 में जिले के किसानों को अब बैंक शाखा के चक्कर लगाने की झंझट से राहत मिली है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ने जिले की 19 आ.जा./प्रा.सेवा सहकारी समितियों में माइक्रो एटीएम सुविधा शुरू की है। इससे किसान सीधे अपनी समिति से धान विक्रय की राशि निकाल सकते हैं। आमाटोला धान उपार्जन केंद्र पहुंचे राजाटोला निवासी कृषक श्री महेश और शंकर ने बताया कि माइक्रो एटीएम से काफी सुविधा मिली है। पहले बैंक शाखा में भीड़ और लंबी लाइन में लगने से समय व्यर्थ चला जाता था। अब उन्होंने समितियों में 20 हजार रुपए कुछ ही…

Read More

राजनांदगांव। थाना सोमनी पुलिस ने शांति और कानून व्यवस्था भंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार, ग्राम शिकारीटोला निवासी मोतीलाल डहरे ने थाना सोमनी में शिकायत दर्ज कराई कि अनावेदक देवा दास डहरे (35) उनके खिलाफ वाद-विवाद कर रहा है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी आक्रोशित होकर प्रार्थी से मारपीट करने और झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दे रहा था। पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद आरोपी नहीं माना और उपद्रव पर उतारू हो गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शानदार कार्रवाई करते हुए गुम हुई नाबालिक बालिका को अलमसगुडा (हैदराबाद) से बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया। बालिका के माता-पिता ने अपनी बेटी को पाकर पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया। जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने 24 जुलाई 2025 को थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिक पुत्री को अज्ञात व्यक्ति ने बहला-फुसलाकर माता-पिता की देखरेख से दूर ले गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम इंसान एवं अपराध क्रमांक 327/2025 धारा 137 (2) भारतीय दंड संहिता के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता, अति.…

Read More

राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब के पैसे मांगने और मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने चौकी चिखली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे वह चिखली की शराब दुकान गया था। तभी आरोपी विजय यादव (22) ने शराब और पैसे मांगना शुरू किया। पैसा न देने पर आरोपी ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और प्रार्थी के सिर पर चोट पहुंचाई। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। रिपोर्ट मिलने पर चौकी चिखली पुलिस ने तुरंत मामले…

Read More

राजनांदगांव। सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मडियान में शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 के अंतर्गत शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। शिविर में 24 ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया गया। जिसमें कुल 93 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 35 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में महिला एवं बाल…

Read More

राजनांदगांव। जनसंपर्क विभाग राजनांदगांव में पदस्थ रहे तत्कालीन सहायक ग्रेड-1 विदेशीलाल परजा के आकस्मिक निधन पर जिला जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह प्रार्थना है कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके शोक संतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि सहायक ग्रेड-1 विदेशीलाल परजा जिला जनसंपर्क कार्यालय राजनांदगांव में लगभग 8 वर्ष तक कार्यरत रहे। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ विभाग को अपनी सेवाएं दी। अपने सरल एवं मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के साथ उनका समन्वय एवं…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी छुरिया सुश्री दीक्षा नंदेश्वर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सीतागोटा डिम्पल खापर्डे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कोकपुर शैलेश साहू, पटवारी छुरिया प्रशांत सिंह ठाकुर, पटवारी घोघरे आशीष साहू, पटवारी बम्हनी चारभाटा सोनम कोकिला, पटवारी घुपसाल डेविड भूआर्य, पटवारी राहुल कसेट, पटवारी हुकुम चंद महिलांग, समिति प्रबंधक जोब धनसिंग, समिति प्रबंधक गहिराभेड़ी बसंत, समिति प्रबंधक कुमर्दा मनकलाल साहू, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर की बैठक ली। उन्होंने कहा कि किसानों को एग्रीस्टेक में आने वाली दिक्कतों का प्राथमिकता से समाधान करें। एग्रीस्टेक पोर्टल में किसानों का पंजीयन आवश्यक है, जिसमें कृषि भूमि का पंजीयन प्राथमिकता से कराना है। उन्होंने इस समस्या के निराकरण के लिए ऐसे किसान जिनका एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन नहीं हुआ है, उसकी सूची ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को देने के लिए कहा। कलेक्टर ने मेढ़ा, मुरमुंदा सहित ऐसे स्थान जहां एग्रीस्टेक पोर्टल में तकनीकी समस्या…

Read More

डोंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंगपुर में महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह जी की शहादत दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं और उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह का जीवन हमें जल, जंगल और जमीन के संरक्षण का महत्व सिखाता है। उन्होंने समाज से अपील की कि सभी लोग मिलकर प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाएँ। विधायक ने शिक्षा को समाज की…

Read More