Close Menu
    What's Hot

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • 145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
    • अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
    • बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
    • पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर
    • नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
    • दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
    • बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
    • शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » नेताजी सुभाष क्लब का दो मंजिला नया भवन बनेगा, महापौर मधुसूदन ने की घोषणा
    छत्तीसगढ़

    नेताजी सुभाष क्लब का दो मंजिला नया भवन बनेगा, महापौर मधुसूदन ने की घोषणा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJanuary 23, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शुक्रवार को स्थानीय मोतीपुर वार्ड नं. 03 स्थित सुभाष चौक में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने जनता की मांग पर एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने सुभाष क्लब के जर्जर भवन के जीर्णोद्धार का आश्वासन देते हुए कहा कि क्लब के लिए एक दो मंजिला नया भवन बनाया जाएगा, जो सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और इसे मंगल भवन की तरह तैयार किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार से आवश्यक राशि की उपलब्धता की बात भी उन्होंने कही।

    कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी सुभाषचंद्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पचक्र अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद पूजा-पाठ, तिलक और ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ। इस अवसर पर सुभाष क्लब की टीम और स्कूली बच्चों ने भी भाग लिया।

    मंच पर आयोजित कार्यक्रम में सुभाष क्लब के पूर्व अध्यक्ष और पार्षद श्री सावन वर्मा ने क्लब भवन की जर्जरता की ओर महापौर का ध्यान आकर्षित किया और नए भवन की आवश्यकता की बात की। क्लब के वर्तमान अध्यक्ष श्री चंदन वर्मा ने भी क्लब भवन के जीर्णोद्धार की मांग की और बताया कि इस भवन में मोहल्ले वाले सुख-दुख के सभी कार्य संपादित करते आ रहे हैं। नए भवन के बनने से आसपास के लोगों को बहुत सहूलियत होगी।

    महापौर ने इस पर कहा कि नए भवन के लिए राशि की कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह बहुपयोगी और सर्वसुविधासम्पन्न होगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सुभाष क्लब भवन के निर्माण और नेताजी की पहली प्रतिमा स्थापना से जुड़ी पुरानी यादें भी साझा की।

    इस मौके पर भाजपा उत्तर मंडल के अध्यक्ष श्री सुमीत भाटिया, पार्षद श्री मनोहर यादव, श्री कमलेश बंधे, श्री मदन यादव, श्री रंगूलाल वर्मा, श्री बसंत देवांगन, श्री संतोष साहू, श्री प्रकाश साहू, श्री विनोद देवांगन, श्री रूपेश देवांगन, श्री महेश सिन्हा, श्री रोहित वर्मा, श्री गणेश देवांगन, श्री रिंन्कू सिन्हा, श्री लकेश देवांगन, श्री देवेन्द्र, श्री पियूष, श्री अंशू, श्री जितेन्द्र देवांगन और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

    बच्चों में जोश भरने वाले नेताजी के नारे
    कार्यक्रम के दौरान महापौर श्री मधुसूदन यादव ने प्रायमरी स्कूल के बच्चों से पूछा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस का प्रसिद्ध नारा क्या था? बच्चों ने एकजुट होकर “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” का नारा लगाकर माहौल में ऊर्जा का संचार कर दिया। महापौर ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जिस तरह नेताजी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, वैसे ही हमें भी देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।

    यह आयोजन नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के साथ-साथ स्थानीय समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ, जिसमें नई योजनाओं और सामुदायिक विकास की दिशा में एक बड़ा निर्णय लिया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र

    June 18, 2026

    अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील

    June 18, 2026

    बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर

    June 18, 2026

    पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर

    June 18, 2026

    नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

    June 18, 2026

    दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा

    June 18, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202693 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.