
- हिंदू जागरण मंच के भोला यादव बने नगर सहसंयोजक, रितेश साहू को मिली युवा आयाम की जिम्मेदारी
- अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल आलम ने मंत्रालय में स्वास्थ्य व प्रशासनिक समस्याओं पर रखी आपत्ति
- आबकारी विभाग में बाबू रामसिंह पाटिल के खिलाफ उठी हटाने की मांग, जोगी युवा मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
- विपिन यादव का निर्देश : हर बूथ तक पहुंचे पदाधिकारी, जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न
- डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
- मॉडिफाइड सायलेंसर और काले शीशे वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
- ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी के दरबार में भक्तों का आस्था का सैलाब लगातार बढ़ रहा है। सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच सिर्फ पांच दिनों में 2 लाख 35 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन कर माथा टेका। मंदिर में सीढ़ियों और रोपवे दोनों मार्गों से श्रद्धालुओं की आवाजाही हो रही है। रोपवे में दर्शन के लिए भक्तों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, जबकि वी-वीआईपी की आवाजाही के कारण आम भक्तों को कुछ असुविधा भी झेलनी पड़ रही है। चैत्र नवरात्रि में परंपरागत पूजा-अर्चना और आरती की भी व्यवस्था की गई है। भक्त परिवार के साथ जोत…
डोंगरगढ़। चैत्र नवरात्र की पंचमी के पावन अवसर पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने डोंगरगढ़ स्थित ऐतिहासिक मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की कामना की। जोगी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी के साथ जिला उपाध्यक्ष जाहिर खान, निलेश चौहान, ईश्वर उपाध्याय, अजीत जोगी युवा मोर्चा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसूल आलम मुख्य रूप से डोंगरगढ़ पहुंचे। श्री जोगी के आगमन पर आगमन पर पार्टी के प्रदेश महासचिव नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रवेश द्वार पर भव्य स्वागत किया। पटाखों और फूल-मालाओं के…
राजनांदगांव। शहर के वार्ड नंबर 1, बाबुटोला स्थित शक्तिधाम महाकाली मंदिर में चैत्र नवरात्र महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान मंदिर में सात दिवसीय महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन भी किया गया है। यज्ञ शाला का परिक्रमा करने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। नवरात्र के पंचमी के शुभ अवसर पर मां महाकाली का विशेष मनोरम श्रृंगार किया गया। श्रृंगार देखने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे और माता के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर में महाआरती के बाद जस जगराता का आयोजन किया गया, जिसमें भक्त देर रात तक भजनों में झूमते रहे। मंदिर…
राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव के अंतर्गत कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने ठेका प्रथा के विरोध में कड़ा रुख अपनाते हुए प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है। सफाई कर्मचारी यूनियन संघ के अध्यक्ष संजय गोलू नायक ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से सफाई कर्मचारियों का कार्य ठेकेदारों के माध्यम से कराया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों का शोषण लगातार बढ़ रहा है। यूनियन के अनुसार, ठेका व्यवस्था के कारण कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है, कार्य के बाद भी उन्हें असुरक्षा और नौकरी से निकालने की धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही,…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच द्वारा देश के अमर क्रांतिकारियों के बलिदान दिवस पर स्थानीय साइंस कॉलेज परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके साहस, देशभक्ति और त्याग को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि उन्होंने कम उम्र में ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वक्ताओं ने कहा कि इन महान क्रांतिकारियों का जीवन आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम के दौरान भारत…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय ने चैत्र नवरात्रि के दौरान मां बम्लेश्वरी मंदिर, डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पदयात्री मार्ग और विभिन्न सेवा पंडालों का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने सेवा पंडालों में विश्राम कर रहे पदयात्रियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं की जानकारी ली और सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, साफ-सफाई और विद्युत की समुचित व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। मार्ग में आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश भी दिए गए। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर अंजोरा से डोंगरगढ़ तक पदयात्री मार्ग…
राजनांदगांव। प्रदेश में सर्वप्रथम हनुमान जन्मोत्सव की शोभा यात्रा प्रारंभ करने वाली हनुमान जयंती आयोजन समिति (पेटी ग्रुप) ने 17 मार्च को ममता नगर के मंगल भवन में बैठक कर इस वर्ष 14वें वार्षिक आयोजन को भव्यता से मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बैठक में तय किया गया कि इस वर्ष शोभा यात्रा 1 अप्रैल को शाम 4 बजे म्यूनिसिपल स्कूल ग्राउंड से नगर भ्रमण के लिए निकाली जाएगी। आयोजन समिति ने सभी धर्म-प्रेमी बंधुओं से यात्रा में शामिल होने की अपील की है। समिति के झम्मन देवांगन ने बताया कि इस वर्ष की शोभा यात्रा में अखाड़ा प्रदर्शन,…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में रबी मौसम की दलहन और तिलहन फसलों का उत्पादन करने वाले किसानों से प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम-आशा) के तहत समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। कृषि और संबंधित विभागों को किसानों का शीघ्र पंजीयन सुनिश्चित करने और आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत 15 प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों और एक एफपीओ स्वर्ण उपज महिला किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड, सुकुलदैहान के माध्यम से खरीदी की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा नाफेड के जरिए सोयाबीन, अरहर, चना, मसूर और…
राजनांदगांव। चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया पर कल 21 मार्च शनिवार को राजनांदगांव सहित देश के विभिन्न हिस्सों में मनाए जाने वाले गणगौर पर्व का समापन व विसर्जन बड़े ही धूमधाम के साथ शोभायात्रा निकालकर कुंवारी कन्याओं, नव विवाहितों एवं महिलाओं के द्वारा मां शीतला मंदिर स्थित बूढ़ा तालाब में किया गया। सबेरे से ही श्रद्धालु पूजा पाठ व ईसर गणगौर के गीतों में तल्लीन रहे। प्रेम और पारिवारिक सौहार्द्र के साथ श्रद्धा भक्ति व आस्था का पर्व गणगौर राजस्थान का मुल पर्व होने के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में भी श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। जिसमें भवगान…
राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन का पहला मैच मेजबान छत्तीसगढ़ विरुद्ध हॉकी मध्यप्रदेश के मध्य खेला गया7 इस रोमांचक मुकाबले में दोनों ही टीम 151 गोल की बराबरी पर रही। छत्तीसगढ़ की ओर से सबसे पहले रिया खलको ने मैच के 41वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, इस स्कोर का पीछा करते हुए मधप्रदेश ने मैच 45वें मिनट उसकी खिलाढ़ी नौसीन नाज के हाथों किए गए गोल की बदौलत बराबरी पर लाया। अंतिम मिनट तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर था। राउंड रॉबिन पद्धति से खेले जा रहे…