
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
- रूदगांव साकरीपार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
- सूनसान मकान में चोरी का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार, लाखों के आभूषण बरामद
- पीएमश्री सेजेस मोहला के विद्यार्थियों ने रायपुर में किया शैक्षणिक भ्रमण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। भानपुरी धान उपार्जन केन्द्र में ग्राम इंदामारा के किसान दानीराम वर्मा ने राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना से धान खरीदी की प्रशंसा की। दानीराम ने बताया कि उनके पुत्र ने मोबाइल ऐप ‘टोकन तुंहर हाथ’ के माध्यम से टोकन कटवाया। वे 1 एकड़ 32 डिसमिल जमीन पर उगाए साढ़े 27 क्विंटल धान बेचने आए थे। किसान ने कहा कि धान उपार्जन केन्द्र में व्यवस्था बेहतरीन है और धान विक्रय में किसी प्रकार की समस्या नहीं हुई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सरल व्यवस्था से केसीसी ऋण का भुगतान आसान हो गया। दानीराम ने खेती-किसानी…
खैरागढ़। ब्लॉक के ग्राम पंचायत अकरजन और ठेलकाडीह में रविवार को महतारी सदन निर्माण कार्य का भव्य भुमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह उपस्थित रहे। दोनों ग्राम पंचायतों में लगभग 30-30 लाख रुपये की लागत से यह भवन तैयार किया जाएगा। भुमिपूजन कार्य्रम को संबोधित करते हुए विक्रांत सिंह ने कहा कि महतारी सदन का निर्माण ग्रामीण महिलाओं के लिए एक बहुउद्देश्यीय केन्द्र उपलब्ध कराएगा, जहां वे बैठकों, प्रशिक्षणों और सामाजिक आयोजनों का संचालन सुरक्षित एवं सुसज्जित वातावरण में कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि यह भवन महिलाओं में आत्मनिर्भरता, सशक्तिकरण और…
राजनांदगांव। गायत्री विद्या मंदिर (हिन्दी माध्यम) कंचनबाग में विज्ञान प्रदर्शनी एवं बाल मेला हर्षोल्लास से मनाया गया। जिसमें नन्हें वैज्ञानिकों ने रोचक और ज्ञानवर्धक मॉडल बनाये। ऑटोमेटिक अग्नि शामन यंत्र जो ताप को महसूस कर आग बुझा सकता है। वेस्ट मटेरियल मेनेजमेंट, उपग्रह संचार, कार्बन शुद्धिकरण, मानव मस्तिष्क एवं क्ले से बनाया गया रेशम के कीड़े का जीवन चक्र आकर्षण का केन्द्र था। धार्मिक यात्रा के अंतर्गत दशावतार बारह ज्योर्तिलिंग, उषापान का महत्व और दैनिक दिनचर्या में प्रयोग होने वाले मंत्रों का उच्चारण कर बच्चों ने अपने संस्कार का परिचय दिया। सोनिया और ओजश्वनी ने मॉडल और कविता के माध्यम…
राजनांदगांव। मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान के लिए स्थानीय कस्तूरबा महिला मंडल में रविवार 16 नवंबर को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बैठक आहूत की गई, जिसमें दुर्ग के पूर्व विधायक अरूण वोरा के आतिथ्य में निर्वाचन आयोग द्वारा देश भर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की जानकारी दी गई। बैठक को संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, शहर कांग्रेस प्रभारी बृजेश शर्मा, पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने उपस्थित कांग्रेसजनों को जानकारी दी। बैठक का संचालन दक्षिण ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने की। पूर्व विधायक अरूण…
राजनांदगांव। सेवा सहकारी समितियों के प्रबंधक और कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कर्मचारी लगातार आंदोलन पर डटे हैं, वहीं सरकार ने बातचीत की बजाय सख्त रुख अपनाते हुए कई कर्मचारियों पर एस्मा, बर्खास्तगी और एफआईआर की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरे मामले पर छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश संयोजक जाकेश साहू ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि हड़ताली कर्मचारियों से संवेदनशीलता के साथ संवाद कर समस्याओं का समाधान निकाला जाए। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों के लिए शांतिपूर्ण हड़ताल करना कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है।…
राजनांदगांव। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से चौकी तुमड़ीबोड़ थाना लालबाग क्षेत्र की एक गुम महिला को मात्र चार दिनों में खोज लिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे गुमशुदा एवं अपहृत व्यक्तियों की तलाश अभियान के तहत यह सफल कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल के नेतृत्व में टीम ने गुम इंसान क्र. 92/25 की प्रकरण में 35 वर्षीय गीता बाई साहू, निवासी गणपति रिसॉर्ट तुमड़ीबोड़, को दस्तयाब किया। बरामदगी के बाद महिला को सुरक्षित रूप…
राजनांदगांव। शहर में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नीलगिरी कालोनी के एक फ्लैट से अवैध शराब का भारी जखीरा पकड़ा है। मौके से महाराष्ट्र से लाई गई सैकड़ों अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की गईं, जिन्हें बिना लाइसेंस अवैध रूप से रखा गया था। सूत्रों के अनुसार यह शराब सीमावर्ती इलाकों से तस्करी कर शहर में बेची जानी थी। छापेमारी के दौरान फ्लैट मालिक जितेंद्र साहू, निवासी आलीखूंटा तुमड़ीबोड़, को गिरफ्तार किया गया। आबकारी विभाग ने बताया कि शहर में अवैध शराब की आपूर्ति और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी…
राजनांदगांव। अमानत में खयानत के गंभीर मामले में थाना लालबाग पुलिस ने कंटेनर ट्रक चालक और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी संचालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसारए प्रार्थी ने दिनांक 13.11.25 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका ड्राइवर कमलेश शुक्ला (45), उड़िसा से नागपुर तक 7.350 टन वजन वाले कार्टून बाक्स पहुंचाने के लिए ट्रक क्रमांक एमएच 20-ईजी 4295 में सामान लोड कर रहा था। लेकिन आरोपी ने सामान कबाड़ी को बेचकर ट्रक को राजनांदगांव के जेएम पेट्रोल पंप पर खड़ा छोड़ फरार हो गया। चोरी किए गए सामान की कीमत लगभग…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने दीनदयाल कॉलोनी में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने प्रार्थी और उसके साथियों पर हमला कर मोटर साइकिल पल्सर को भी क्षतिग्रस्त किया। पुलिस के अनुसारए घटना 15 नवंबर, 2025 की रात लगभग 09.30 बजे हुई। प्रार्थी अपने दोस्तों के साथ शिवम मार्ट के सामने खड़ा था। तभी शेरोन मसीह उर्फ हर्ष मसीह, देव ठाकुर और भविष्य ब्रम्हे ने पुरानी बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का तथा चाकू जैसी धारदार वस्तु से हमला किया। गिरफ्तार आरोपियों में…
राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बल्देवबाग स्थित इलेक्ट्रॉनिक सर्विस सेंटर से चोरी की गई 43 इंच की ह्युंडई एलईडी टीवी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। पुलिस ने बताया कि चोरी की घटना 11-12 नवंबर, 2025 की दरम्यान हुई थी। प्रार्थी राकेश कुमार यादव ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। चोरी की गई टीवी की कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम की टीम ने मामले की गंभीरता से…