
- पीएमजीएसवाई के तहत 2.45 किमी सड़क निर्माण पूरा, ओवरहीट मटेरियल हटाकर दोबारा कराया गया काम
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- हिंदू जागरण मंच ने हिंदू नव वर्ष, नवरात्रि और झूलेलाल जयंती मनाई
- विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रानी अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि
- भीषण गर्मी में बेजुबानों के लिए पहल, स्वास्तिक समिति ने बांटे कोटना
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। भारत सरकार के निर्देशानुसार एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के हितग्राहियों का 100 प्रतिशत ई-केवाईसी की कार्रवाई तत्काल पूर्ण कराया जाना अनिवार्य है। एक राष्ट्र एक राशनकार्ड योजना के पूर्ण क्रियान्वयन के लिए सभी राशनकार्ड हितग्राहियों के आधार की जानकारी प्रमाणीकृत होना आवश्यक है। राशनकार्ड में हितग्राहियों के आधार की जानकारी गलत दर्ज होने तथा आधार की जानकारी प्रमाणीकृत नहीं होने के कारण आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न वितरण में समस्या बनी रहती है। विभागीय डेटाबेस में जिन हितग्राहियों का आधार दर्ज है उनके आधार की जानकारी का प्रमाणीकरण ई-केवाईसी के माध्यम से…
राजनांदगांव। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले के 70 वर्ष या 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त पात्र एपीएल एवं बीपीएल राशन कार्डधारी हितग्राहियों का आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। इसके साथ ही राजनांदगांव जिले ने प्रदेश में सर्वप्रथम शत-प्रतिशत आयुष्मान वय वंदना कार्ड पंजीयन कराने का गौरव प्राप्त किया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उल्लेखनीय है कि राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिले के 70 वर्ष या…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का सप्तम सत्र रविवार 14 दिसम्बर 2025 से प्रारंभ होकर बुधवार 17 दिसम्बर 2025 को समाप्त होगा। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त विधानसभा प्रश्रों, ध्यानाकर्षण सूचनाओं, स्थगन प्रस्तावों की जानकारी समय-सीमा में भेजने के लिए अधिकारियों को मुख्यालय में उपस्थित रहने कहा है। उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को बिना पूर्व अनुमति के अवकाश पर नहीं जाने एवं न ही मुख्यालय से बाहर रहने के निर्देश दिए है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय में एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने तथा उनके नाम, पदनाम, दूरभाष नंबर एवं मोबाईल नंबर…
डोंगरगढ़। क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बैहाटोला, आमदानी, ईटार और पांडादाह केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पांडादाह धान खरीदी केंद्र में कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं, जिस पर विधायक बघेल ने केंद्र प्रबंधक को फटकार लगाते हुए तत्काल सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विधायक ने पाया कि अव्यवस्था के चलते किसानों को टोकन लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टोकन वितरण में देरी के कारण किसानों को केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, प्रबंधक द्वारा रजिस्टर को सही…
डोंगरगढ़। श्री सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह में नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब का प्रथम आगमन 10 दिसंबर को धर्मनगरी स्थित मेला ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव से भेंट की और आयोजन संबंधी सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए मार्गदर्शन व सहयोग का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि समागम में कबीर पंथ के अनुयायी हजारों की संख्या में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित समूचे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। संतगण, महंतगण, दिवानगण, केडीबी मिशन के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला एवं तहसील प्रतिनिधि भी…
राजनांदगांव। जामा मस्जिद मुस्लिम समाज के सदर रईस अहमद शकील ने कहा मुस्लिम समाज और राजनांदगांव के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि राजनांदगांव मुस्लिम समाज के रेहान खान ने राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त कर पूरे देश में संस्कारधानी नगरी का परचम फैलाया है, इसमें खास कर उनके माता-पिता, कोच एवं उनके चाहने वालों का भी योगदान है। वहीं शहर के वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण के लिए प्रसिद्ध संस्था जय भवानी व्यायाम शाला व दिग्विजय स्टेडियम वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण केन्द्र के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त 16 वर्ष के रेहान खान ने राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नया…
राजनांदगांव। प्रदेश में जमीन की गाइडलाइन/सरकारी मूल्य में हुई भारी वृद्धि को लेकर नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शहर के आमजन एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह से मिले और बढ़ी हुई दरों को आम जनता पर अत्यधिक आर्थिक बोझ बताते हुए इसे तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि नई दरों के लागू होने से कृषि भूमि से लेकर आवासीय व व्यवसायिक संपत्तियों के पंजीयन शुल्क में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी होगी, जिसका सीधा असर हर वर्ग पर पड़ेगा। बढ़ती चिंताओं को देखते हुए उन्होंने पूर्व सांसद को ज्ञापन…
मोहला। रजत महोत्सव के अवसर पर वनमंडल मोहला ने जिले के विभिन्न स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मोंगरा इको टूरिज्म केंद्र में 150, नवीन वन मंडल कार्यालय में 100 और 39 लघु वनोपज प्रबंधक कार्यालयों में कुल 780 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में 900 से अधिक जनप्रतिनिधि, तेंदूपत्ता संग्राहक और ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाना और जैव विविधता को सुदृढ़ करना बताया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को पौधारोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण के उपाय और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सामुदायिक भूमिका के…
मोहला। शासन की योजनाओं और किसानों की मेहनत का परिणाम अब साफ दिखने लगा है। ग्राम कौडुटोला के किसान श्री उदयराम साहू इस बात का जीवंत उदाहरण हैं। अपनी मेहनत और आधुनिक कृषि तकनीक के चलते आज वे दो ट्रैक्टरों के मालिक बन गए हैं। उदयराम साहू बताते हैं कि पहले उनके खेतों में बैलों या किराए के साधनों से खेती होती थी, लेकिन अब ट्रैक्टर और आधुनिक तकनीक की मदद से कम समय में तेजी से कृषि कार्य संभव हो रहा है। इससे खेतों की उत्पादकता कई गुना बढ़ी है, समय की बचत हुई है और उनकी आमदनी में…
मोहला। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर में जिले की पहली सफल सिजेरियन डिलीवरी संपन्न हुई। साथ ही 16 महिलाओं की नसबंदी सर्जरी भी पूरी की गई। इससे स्थानीय स्तर पर सुरक्षित प्रसव और परिवार नियोजन सेवाएँ अब उपलब्ध हैं। पहले उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय राजनांदगांव रेफर किया जाता था। इसके लिए उन्हें लगभग 90 किलोमीटर का लंबा सफर तय करना पड़ता था। अब जिले में विशेषज्ञ चिकित्सक, अत्याधुनिक उपकरण और सुव्यवस्थित ऑपरेशन थिएटर की सुविधा होने से सुरक्षित और त्वरित…