डोंगरगढ़। श्री सद्गुरु कबीर संत समागम समारोह में नवोदित वंशाचार्य पंथ श्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब का प्रथम आगमन 10 दिसंबर को धर्मनगरी स्थित मेला ग्राउंड में होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर प्रतिनिधि मंडल ने राजनांदगांव कलेक्टर जितेंद्र यादव से भेंट की और आयोजन संबंधी सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए मार्गदर्शन व सहयोग का आग्रह किया।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि समागम में कबीर पंथ के अनुयायी हजारों की संख्या में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित समूचे छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। संतगण, महंतगण, दिवानगण, केडीबी मिशन के प्रदेश पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, जिला एवं तहसील प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। अमीन माता महिला मंडल की अमीन माताएं दो दिन पूर्व ही पहुंचकर व्यवस्था में सहभागी बनेंगी।
कलेक्टर ने आयोजन की रूपरेखा का अवलोकन करते हुए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में जिला प्रतिनिधि उत्तम साहू, चुमन दास साहू, महेश साहू, गोपाल मानिकपुरी, भीखम साहू, रामजी तराने, प्रकाश साहू, निर्मल साहू और केवल साहू उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
