डोंगरगढ़। क्षेत्र की विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बैहाटोला, आमदानी, ईटार और पांडादाह केंद्रों का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान पांडादाह धान खरीदी केंद्र में कई गंभीर अनियमितताएँ सामने आईं, जिस पर विधायक बघेल ने केंद्र प्रबंधक को फटकार लगाते हुए तत्काल सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विधायक ने पाया कि अव्यवस्था के चलते किसानों को टोकन लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। टोकन वितरण में देरी के कारण किसानों को केंद्रों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं, प्रबंधक द्वारा रजिस्टर को सही ढंग से मेंटेन न किए जाने से प्रक्रिया और धीमी हो रही है, जिसका सीधा असर किसानों पर पड़ रहा है।
विधायक हर्षिता बघेल ने स्पष्ट कहा कि किसानों को किसी भी स्थिति में परेशानी नहीं होनी चाहिए और धान खरीदी व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी रहनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं दिखा तो कार्रवाई तय है।
निरीक्षण के दौरान सुरजीत सिंह ठाकुर, कमलेश वर्मा, देवकांत यादव, तेजराम वर्माए रिंकू महोबिया सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता, अधिकारी और ग्रामवासी मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
