
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। गुरूनानक जी के जन्मदिवस प्रकाश पर्व के अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने सिक्ख समाज को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गुरूनानक देव का जीवन सत्य, प्रेम, सद्भावना और भाईचारे का प्रतीक है, जिनके आदर्श आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। महापौर यादव ने नागरिकों के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और स्नेह की कामना की और कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, नेता प्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, महापौर…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित रजत जयंती राज्योत्सव में नगर निगम राजनांदगांव का स्टॉल “वेस्ट टू आर्ट” विषय पर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। स्थानीय सर्वेश्वरदास स्कूल मैदान में तीन दिवसीय भव्य आयोजन के दौरान निगम के स्टॉल में प्रदर्शित कलाकृतियों ने सभी का ध्यान खींचा। मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह ने स्टॉल का अवलोकन करते हुए स्वच्छता दीदियों द्वारा बनाई गई वेस्ट टू आर्ट कलाकृतियों की सराहना की और उनके उत्साहवर्धन किया। नगर निगम के स्टॉल में सीमाक्षेत्र स्थित 17 एसएलआरएम सेंटर की स्वच्छता दीदियों ने गाड़ी के खराब…
राजनांदगांव। शहर में गंदे पानी की सप्लाई और मोहरा स्थित रानी ज्योतकुवर देवी वाटर प्लांट में चल रही पार्टी को लेकर आज युवा कांग्रेस और कांग्रेस पार्षद दल ने जोरदार प्रदर्शन किया। नेताओं ने गंदा पानी गिलास में लेकर अधिकारियों को दिखाया और घोषित महापौर मधुसूदन यादव व अघोषित महापौर अभिषेक सिंह का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्लांट में प्रवेश की कोशिश की, लेकिन निगम के प्रभारी ई. प्रणय मेश्राम ने कहा कि यह क्षेत्र प्रतिबंधित है। जब नेताओं ने अंदर देखा तो पता चला कि प्लांट में ठेकेदारों की पार्टी चल रही थी। युवा…
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है। साथ ही शांति भंग करने वाले एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के तहत 04 नवंबर 2025 को ग्राम गठुला, भेड़ीकला रोड के पास संजय नेताम (32) पुत्र स्व. रूमसिंह नेताम को 18 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ पकड़ा गया। शराब…
राजनांदगांव। रजत जयंती महोत्सव एवं विशेष स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के तहत नगर निगम राजनांदगांव द्वारा महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में स्वच्छता संबंधी विविध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में मोहारा पुन्नी मेला के पूर्व शिवनाथ नदी तट और मेला स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में निगम के स्वास्थ्य अमले के साथ मोहारा बस्ती के नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। सफाई कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मैदान, मंदिर परिसर, नदी घाट और तट की सफाई कर कचरा, झिल्ली पन्नी एवं झाड़ियां हटाईं। मोहारा के पार्षद आलोक श्रोती एवं…
छुरिया। जिला साहू संघ राजनांदगांव के निर्देशन और चुनाव अधिकारियों की देखरेख में तहसील साहू संघ छुरिया का चुनाव रविवार, 2 नवंबर 2025 को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस दौरान समाज के 611 पंजीकृत मतदाताओं में से 598 मतदाताओं ने मतदान कर लोकतांत्रिक भागीदारी निभाई। अध्यक्ष पद के लिए हुए सीधे मुकाबले में चुरामनदास साहू (शिकारीमाहका) ने 416 मत प्राप्त कर विजय हासिल की। उनके प्रतिद्वंदी भुवनेश्वर साहू को 182 मत प्राप्त हुए। चुरामनदास साहू 234 मतों से विजयी घोषित हुए। उपाध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबले में बालकिशन साहू (कल्लूबंजारी) ने 291 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सर्वेश्वरदास नगर पालिक निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (म्यूनिसिपल स्कूल मैदान) राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का तीन दिवसीय भव्य आयोजन किया गया। राज्योत्सव के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा 25 वर्षों की प्रगति और विकास की गौरवशाली यात्रा को प्रदर्शित किया गया। जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की लोकहितकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका, छत्तीसगढ़ में सुशासन के लिए नवाचार ब्रोसर, विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम का निःशुल्क वितरण किया गया। दूरदराज से आए ग्रामीणों ने जनसंपर्क विभाग की फोटो प्रदर्शनी की…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर म्यूनिसिपल स्कूल मैदान राजनांदगांव में राज्योत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। राज्योत्सव के द्वितीय दिवस सुप्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने अपनी मधुर आवाज से श्रोताओं का मनमोह लिया। सुप्रसिद्ध भजन एवं गजल गायक प्रभंजय चतुर्वेदी ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभंजय चतुर्वेदी ने अच्युतं केशवं कृष्ण दामोदरं…, राम सिया राम जय जय राम… जैसे भजनों की प्रस्तुति दी। प्रभंजय चतुर्वेदी की सुमधुर भजनों को सुनकर श्रोता भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर समाज सेवी कोमल सिंह राजपूत, अपर कलेक्टर…
राजनांदगांव। भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 5 नवम्बर 2025 को दोपहर 12.35 बजे स्वामी विवेकानंद अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर 1.10 बजे से दोपहर 1.20 बजे तक स्वागत एवं परिचय प्राप्त करेंगे। उपराष्ट्रपति दोपहर 1.20 बजे पीटीएस ग्राऊण्ड राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.30 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे और दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दोपहर 2 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव…
राजनांदगांव। जिले से महज 12 किलोमीटर दूर ग्राम कसारी (सुकुलदैहान के पास) इन दिनों आस्था का सागर उमड़ पड़ा है। यहां चल रहे चाय वाले बाबा के श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में रोजाना हजारों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इतनी भीड़ तो बड़े-बड़े पंडालों में भी कम ही दिखती है। चाय वाले बाबा कहे जाने वाले पं. नरेंद्र नयन शास्त्री ने अपने जीवन के लगभग बीस वर्ष केवल चाय पीकर व्यतीत किए हैं। सिलयारी (रायपुर) निवासी शास्त्री जी के श्रीमुख से प्रवाहित हो रहे कथा-अमृत को सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। कथा…