Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। साई क्लब एवं स्थानीय खेल प्रेमियों के संयुक्त तत्वावधान में डॉ. बल्देव प्रसाद स्कूल परिसर में एक दिवसीय वार्ड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के 8 वार्डों की टीमों ने हिस्सा लिया। पूरे दिन चले मुकाबलों को देखने बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बसंतपुर वार्ड क्रमांक 46 और मोतीपुर वार्ड क्रमांक 03 के बीच खेला गया। फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंतिम ओवर तक चले कड़े मुकाबले में मोतीपुर वार्ड की टीम ने बसंतपुर वार्ड को 1 रन से हराकर खिताब…

Read More

राजनांदगांव। खेल मैदान पर बेहतर प्रदर्शन के साथ बच्चों का मानसिक, शारीरिक और नैतिक विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी ने एक सराहनीय पहल की। चिखली स्कूल मैदान में आयोजित पेरेंट्स-कोच मीटिंग (पीसीएम) में खिलाड़ियों के अभिभावक और कोच एक साझा मंच पर नजर आए। यह आयोजन स्कूलों में होने वाली पीटीएम की तर्ज पर खेल जगत में एक नवाचार के रूप में सामने आया। कार्यक्रम के सूत्रधार अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मैडलिस्ट कोच मृणाल चौबे रहे। उन्होंने प्रशिक्षणरत बच्चों की खेल प्रगति, अनुशासन, व्यवहार और भविष्य की योजनाओं को लेकर अभिभावकों से विस्तार से…

Read More

राजनादगांव। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल मातृ शक्ति के संयुक्त तत्वावधान में रॉयल कॉलेज परिसर में नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराना एवं स्वस्थ, संस्कारित समाज के निर्माण हेतु प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री नंदू राम साहू ने प्रस्तावना रखते हुए नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को बताते हुए नशा से दूर रहकर देश को समृद्ध व शक्तिशाली बनाने का आह्वान किया। वहीं प्रमुख वक्ता के रूप में डॉ. प्रकाश खूंटे ने नशे से होने वाली सामाजिक, पारिवारिक…

Read More

राजनांदगांव। संस्कार सिटी ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला स्थित कॉलेज में महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम 2013 के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डा. गुरप्रीत सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को शपथ दिलाकर महिलाओं के प्रति उत्पीड़न रोकने और सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को महिलाओं के अधिकार और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस फिल्म ने विद्यार्थियों में महिला उत्पीड़न के गंभीर परिणाम और उसके रोकथाम के उपायों को उजागर किया। प्राचार्य डा. गुरप्रीत सिंह ने कहा कि युवाओं में संवेदनशीलता…

Read More

राजनांदगांव। जिले की पहचान मानी जाने वाली हॉकी की नर्सरी को करोड़ों रुपए की सौगात मिलने पर जिला हॉकी संघ राजनांदगांव का प्रतिनिधिमंडल सुबह महापौर मधुसूदन यादव के निवास पहुंचा और आभार व्यक्त किया। हॉकी संघ और जिले की जनता की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ हॉकी संघ अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ हॉकी प्रशिक्षक भूषण साव, संयुक्त सचिव प्रिंस भाटिया, खेलो इंडिया हॉकी कोच शकील अहमद सहित नीलम जैन, खेमराज सिन्हा, किशोर धीवर, आशीष सिन्हा, मनीष कुशल यादव और…

Read More

राजनांदगांव। नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले रायपुर साहित्य उत्सव : आदि से अनादि तक को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब में परिचर्चा आयोजित की गई। आयोजन नांदगांव संस्कृति एवं साहित्य परिषद तथा साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार सुशील कोठारी रहे, जबकि अध्यक्षता साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पुरातत्वविद डॉ. आरएन विश्वकर्मा, हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शंकर मुनि राय सहित अनेक साहित्यकार मौजूद रहे। राजनांदगांव से और भी बड़े नाम जुड़ें : कोठारी मुख्य अतिथि सुशील…

Read More

खैरागढ़। नगर के वार्ड क्रमांक 16 दाऊचौरा निवासी भाजपा कार्यकर्ता मदन देवांगन के निवास पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में केसीजी जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भाग लेकर कथा का श्रवण किया। कथा स्थल पर पहुंचने पर आयोजन समिति ने उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया। कथा के दौरान उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने व्यासपीठ के समक्ष क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत जीवन को दिशा देने वाला पवित्र ग्रंथ है, जिसका श्रवण मन को शांति और संवेदना प्रदान करता है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और संस्कारों…

Read More

राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गौ तस्करी के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और 6 मवेशियों को कत्ल से बचाया। जानकारी के अनुसार, 12 दिसम्बर को सुबह सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई के नेतृत्व में चौकी स्टाफ और गौ सेवकों की टीम ग्राम तिलई के पास खैरागढ़ की ओर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने दो वाहन क्रमांक सीजी 22-एजी 1100 और सीजी 04-केक्यू 5390 को रोककर जांच की। वाहनों में तीन-तीन भैंस और भैंसियों को ठूंस-ठूंस कर ले जाते हुए पाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि…

Read More

राजनांदगांव। थाना चिखली पुलिस और सायबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में बजरंगपुर नवागांव में हुई सोने की चोरी का खुलासा कर आरोपी और नाबालिग बालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, 12 दिसंबर को प्रार्थी अपनी बहू के साथ बाजार गई थी। दोपहर 2 बजे घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था और रूम की आलमारी में रखे सोने के आभूषण चोरी हो गए हैं। चोरी गए आभूषणों में 5 मंगलसूत्र, 3 कान के इयरिंग, नाक के फुल्ली शामिल थे, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख 45 हजार रुपये बताई गई। इसके साथ…

Read More

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने मेडिकल कालेज अस्पताल में निजी सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने वाले तीन निजी एम्बुलेंस संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार, 11 दिसम्बर को मेडिकल कालेज अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि निजी एम्बुलेंस संचालक विनय मेश्राम उर्फ पप्पू (40 वर्ष) अपने एम्बुलेंस को अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से खड़ा कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की। घटना में उनके साथ साहिल बंसोड (20 वर्ष) और हेमराज चौहान उर्फ भक्कु (42 वर्ष) भी शामिल थे। प्रार्थी की शिकायत पर…

Read More