राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने मेडिकल कालेज अस्पताल में निजी सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने वाले तीन निजी एम्बुलेंस संचालकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जानकारी के अनुसार, 11 दिसम्बर को मेडिकल कालेज अस्पताल के निजी सुरक्षा गार्ड ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि निजी एम्बुलेंस संचालक विनय मेश्राम उर्फ पप्पू (40 वर्ष) अपने एम्बुलेंस को अस्पताल परिसर में अनाधिकृत रूप से खड़ा कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट की। घटना में उनके साथ साहिल बंसोड (20 वर्ष) और हेमराज चौहान उर्फ भक्कु (42 वर्ष) भी शामिल थे।
प्रार्थी की शिकायत पर थाना लालबाग में धारा 296, 115 (2), 351 (2), 3 (5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक आईपीएस वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लालबाग निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी की गई।
पुलिस ने आरोपियों द्वारा गवाहों को धमकाने की सूचना पर प्रतिबंधात्मक धारा में उन्हें जेल भेजा। पूरी कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी, आरक्षक रोशन सिन्हा, बर्मा प्रसाद और राकेश धुर्वे की भूमिका सराहनीय रही।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
