Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    • एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
    • पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
    • डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
    • चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
    • कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » बीईओ पर घूसखोरी और महिला शिक्षकों से दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप
    छत्तीसगढ़

    बीईओ पर घूसखोरी और महिला शिक्षकों से दुर्व्यवहार के गंभीर आरोप

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्रशांत चिवर्तकर के खिलाफ शिक्षकों का आक्रोश फूट पड़ा है। रिश्वतखोरी, मानसिक प्रताड़ना, महिला शिक्षकों से अनुचित व्यवहार और भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोपों को लेकर जागरूक शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने मोर्चा खोलते हुए सोमवार को छुरिया तहसील कार्यालय पहुंचकर नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
    ज्ञापन देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, शिक्षामंत्री देवेंद्र यादव और सांसद संतोष पांडे के नाम संबोधित किया गया।
    शिक्षक संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू ने बताया कि वर्ष 2022 से पदस्थ बीईओ प्रशांत चिवर्तकर शिक्षकों को मेडिकल अवकाश, अर्जित अवकाश, एरियर भुगतान जैसी मूलभूत सुविधाओं के एवज में निर्धारित दर पर रिश्वत वसूलते हैं। संगठन के पदाधिकारी जब इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हैं तो उनके स्कूलों में जाकर बीईओ खुद निरीक्षण करते हैं और नोटिस थमाते हैं। कई बार निलंबन और बर्खास्तगी की धमकियां भी दी जाती हैं।
    संगठन ने आरोप लगाया कि बीईओ ने लोकेश साहू नामक एक शिक्षक को अपना बिजनेस पार्टनर बना लिया है। यह शिक्षक स्कूल नहीं जाता, फर्जी हस्ताक्षर कर वेतन निकालता है और निजी कारोबार में व्यस्त रहता है। आरोप है कि बीईओ और लोकेश साहू ने मिलकर लाखों-करोड़ों का सरकारी नुकसान किया है।
    ज्ञापन में यह भी बताया गया कि बीईओ स्कूलों में जाकर महिला शिक्षकों को अपना मोबाइल नंबर देते हैं और मित्र समझकर बात करने की सलाह देते हैं। वे उन्हें टिफिन शेयर करने और मध्याह्न भोजन में शामिल होने के लिए कहते हैं। संगठन ने इसे बेहद आपत्तिजनक बताया है।
    शिक्षक नेताओं ने कहा कि बीईओ अपने खास शिक्षकों के जरिए बारकोड भेजकर रिश्वत लेने का तरीका अपनाते हैं। उस पैसे को वह अपने रिश्तेदारों और पारिवारिक सदस्यों के खातों में ट्रांसफर करवाते हैं, जिससे कोई सबूत न बचे।
    संगठन ने बीईओ और लोकेश साहू का नार्को टेस्ट कराने की मांग की है। साथ ही उनके सभी बैंक खातों, मोबाइल कॉल डिटेल और बारकोड ट्रांजेक्शन की जांच कर भ्रष्टाचार की परतें खोलने की बात कही है।
    ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि बीईओ और उनके सहयोगी शिक्षक को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिससे अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो सकी है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही बीईओ और शिक्षक लोकेश साहू पर निलंबन और एफआईआर की कार्रवाई नहीं हुई, तो विकासखंड के सभी स्कूलों में तालेबंदी की जाएगी। साथ ही छुरिया और जिला मुख्यालय में अनिश्चितकालीन चक्का जाम और धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
    ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश अध्यक्ष जाकेश साहू के साथ उपाध्यक्ष शिवकुमार साहू, तुलसीराम पटेल, पुरुषोत्तम शर्मा, भोजराम साहू, महेश्वर कोटपरहिया, बैजनाथ यादव, मनोहर लाल रजक, अभिनय त्रिपाठी, विजय शांडिल्य, नरेंद्र देवांगन, सीता यदु, त्रिवेणी साहू, जानकी रजक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026

    डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

    March 17, 2026

    चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं

    March 17, 2026

    कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

    March 17, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.