Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    • एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
    • पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
    • डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
    • चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
    • कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में गरिमामय ढंग से संपन्न
    छत्तीसगढ़

    हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में गरिमामय ढंग से संपन्न

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह 14 सितंबर को उत्साहपूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका डोंगरगढ़ के अध्यक्ष रमन डोंगरे, संकुल समन्वयक दिनेश कुरेटी एवं व्याख्याता श्री मनोहर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
    इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने सभी अतिथियों का पुष्प-गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। पखवाड़े भर चले विविध कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन कार्यक्रमों में सुलेख लेखन, चित्रकला, सुंदरकांड वाचन, स्वरचित कविता लेखन, श्रुतलेखन, पुस्तक प्रदर्शनी, प्रश्नोत्तरी एवं नारा लेखन प्रमुख रहे।
    मुख्य अतिथि श्री डोंगरे ने अपने संबोधन में हिंदी को राष्ट्रीय एकता एवं सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बताते हुए विद्यार्थियों से हिंदी के प्रचार-प्रसार का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्राचार्य श्री मंडल ने कहा कि हिंदी हमारी आत्मा की भाषा है और इसका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है।
    कार्यक्रम में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
    समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत कविता, भाषण, गीत एवं संगीत कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। विशेष रूप से योगेश बोरकर, ईशा जनबंधु, खिलेंद्र, मधुलिका की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।
    इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पीजीटी इतिहास ओपी चौरसिया ने हिंदी भाषा के महत्व एवं विकास पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की रूपरेखा हिंदी विभाग के शिक्षकों आरके चंद्रा, कमल दास एवं विमल चंद्र द्विवेदी द्वारा तैयार की गई थी।
    कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं श्री अशोक, ओम प्रकाश चौरसिया, श्री दिनकर, एसबी महाराणा, एसके वर्मा, टी. बरला, वेंकटेश भास्कर, श्रीमती जानकी बाई, मनु राज्य त्रिवेदी, स्नेह अग्रवाल, अनिल कुमार पॉल, कृष्ण कुमार चौरसिया, दीपचंद चौरसिया, रोशन कुमार चौरसिया, दादूराम, चंद्रकुमार धुर्वे, सचिन पटवा, मृदुल निगम, मनोज कुजूर, प्रहलाद मरकाम, खुशबू साहू, कंचन राठौर, प्रियंका, पूनम आदि का विशेष योगदान रहा।
    कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी वाक्य अध्यक्ष रामकुमार चंद्रा, मास्टर मनीष कौशल एवं समीर नेताम द्वारा किया गया। समापन अवसर पर आभार प्रदर्शन विमल द्विवेदी ने किया।
    विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया कि इस अवसर पर आकर उन्होंने बच्चों का उत्साह वर्धन किया।
    कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी एवं उत्साह देखते ही बनता था। समारोह को भरपूर सराहना प्राप्त हुई।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026

    डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

    March 17, 2026

    चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं

    March 17, 2026

    कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

    March 17, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.