Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    • एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
    • पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
    • डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
    • चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
    • कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सामुदायिक पर्यटन की नई पहल
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की सामुदायिक पर्यटन की नई पहल

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले में सामुदायिक पर्यटन की एक नई पहल की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कैंप कार्यालय से जशपुर के पाँच ग्रामों-देओबोरा, केरे, दनगरी, छिछली और घोघरा में होम-स्टे योजना का शुभारंभ किया। इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन क्षेत्र को एक उद्योग के रूप में विकसित करने के लिए कृत संकल्पित है। होम-स्टे नीति न केवल पर्यटन को नई पहचान देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं और समुदायों के लिए रोजगार और उद्यमशीलता के अवसर भी प्रदान करेगी। उन्होंने बताया कि आदिवासी संस्कृति, परंपराएँ, खान-पान और जीवन शैली को लेकर अन्य प्रदेशों और देशों के लोगों में गहरी जिज्ञासा रहती है। होम-स्टे के माध्यम से पर्यटकों को सीधे गाँवों में रहकर स्थानीय संस्कृति, पूजन पद्धति और सादगी का अनुभव करने का अवसर मिलेगा, जो उनके लिए अविस्मरणीय साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह पहल जशपुर को न केवल पर्यटन के नक्शे पर एक नई पहचान दिलाएगी, बल्कि स्थानीय संस्कृति और समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण प्राप्त पर्यटन मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए। यह प्रशिक्षण सामुदायिक पर्यटन और होम-स्टे विकास पर आधारित था, जिससे संबंधित ग्रामों को इको-टूरिज्म गंतव्य के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।

    कार्यक्रम में विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा कि जशपुर का मकरभंजा जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे ऊँचें जलप्रपात में से एक है, और इसके साथ जिले के अनेक झरने व दर्शनीय स्थल जशपुर को पर्यटन की दृष्टि से अनोखा बनाते हैं। विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा कि जशपुर प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है और यहाँ आने वाले पर्यटक जीवनभर इस जगह की यादों को संजोए रखते हैं।

    कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026

    डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

    March 17, 2026

    चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं

    March 17, 2026

    कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

    March 17, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.