Close Menu
    What's Hot

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    • एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
    • पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
    • डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
    • चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
    • कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
    • कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
    • कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » सूर्य घर योजना और मुफ्त स्वास्थ्य शिविर पर निगम में कार्यशाला आयोजित
    छत्तीसगढ़

    सूर्य घर योजना और मुफ्त स्वास्थ्य शिविर पर निगम में कार्यशाला आयोजित

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर निगम के टाउन हॉल में बुधवार को प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना और गंभीर बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा की मौजूदगी में पार्षदों और चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

    आयुक्त ने बताया कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से आम नागरिकों को बिजली बिल से राहत और ऊर्जा संरक्षण में मदद मिलेगी। योजना के तहत 78 हजार रुपये तक की सब्सिडी दी जा रही है। पार्षदों से अपील की गई कि वे अपने-अपने वार्ड में नागरिकों को योजना के प्रति जागरूक करें और छत पर सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित करें।

    17 सितम्बर को अटल मेडिकल कॉलेज में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर
    कार्यशाला के दौरान आयुक्त ने यह भी बताया कि 17 सितम्बर को स्व. अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति शासकीय मेडिकल कॉलेज, राजनांदगांव में गंभीर बीमारियों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह शिविर जरूरतमंद लोगों के लिए एक बड़ा अवसर है और इसकी जानकारी हर वार्ड में दी जानी चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।

    सोलर पैनल से शून्य होगा बिजली बिल
    विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सूर्यघर योजना के तहत उपभोक्ता अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर न केवल बिजली का बिल शून्य कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजकर आय भी अर्जित कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत नेट मीटरिंग सिस्टम से संयंत्र को ग्रिड से जोड़ा जाएगा।

    उपभोक्ता pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट या पीएम सूर्यघर मोबाइल एप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। चयनित वेंडर के माध्यम से छत पर सोलर प्लांट लगाया जाएगा और सत्यापन के बाद सब्सिडी सीधे उपभोक्ता के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की जाएगी। यदि जरूरत हो तो 7% ब्याज दर पर बैंक ऋण भी जनसमर्थन पोर्टल के जरिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

    प्रचार वाहन को दिखाई गई हरी झंडी
    कार्यशाला के अंत में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य, पार्षदगण, चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी और विद्युत विभाग के अधीक्षक अभियंता शंकेश्वर कंवर, एमके साहू, बीरबल उइके, सहायक अभियंता आरके मंडावी, हिमांशु भूआर्य, कनिष्ठ अभियंता कीर्ति कुमार देशमुख, खेमेन्द्र साहू, विकास साहू समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा

    March 17, 2026

    एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन

    March 17, 2026

    पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज

    March 17, 2026

    डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी

    March 17, 2026

    चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं

    March 17, 2026

    कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित

    March 17, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    मूल्यांकन शिविर में निःशुल्क सहायक उपकरण के लिए 150 से अधिक दिव्यांगजनों ने कराया पंजीयन

    March 12, 20264 Views

    हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई

    March 16, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.