राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा जिले के किसानों के लिए उर्वरक आपूर्ति करने वाले कंपनियों से समन्वय कर जिले में खाद की उपलब्धता एवं भंडारण हेतु लगातार कार्य किए जा रहे है। जिले में खरीफ वर्ष में धान फसल अब दाना भरने की अवस्था में पहुंच चुका है। किसानों को अच्छे उत्पादन के लिए यूरिया, डीएपी खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है।
उप संचालक कृषि टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में राजनांदगांव रेक पॉइंट सहित रायपुर, तिल्दा एवं बालोद रेक पॉइंट से लगातार यूरिया एवं डीएपी खाद प्राप्त हो रहा है। जिसे सीधे डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से सीधे समितियों में भण्डारण कराया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी में राम कृषि केंद्र में मैदानी अधिकारी की ड्यूटी लगाकर 70 किसानों को 70 बोरी यूरिया खाद शासन द्वारा निर्धारित 266 रूपए 50 पैसे की दर से वितरण किया गया। वहीं डोंगरगढ़ विकासखंड के सिन्हा कृषि केंद्र में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच की गई। संचालक द्वारा संतोष प्रद दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराएं जाने पर नोटिस जारी किया गया और पंजियों को जप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में इस वर्ष खरीफ के लिए 20500 मीट्रिक टन यूरिया खाद भंडारण का लक्ष्य रखा गया था। जिसके विरूद्ध अब तक 16300 मीट्रिक टन यूरिया खाद की आपूर्ति हो गई है। वहीं 5000 मीट्रिक टन डीएपी खाद की तुलना में 7000 मीट्रिक टन खाद जिले के किसानों को वितरण किया जा चुका है। इसके अलावा 12000 बोतल नैनो यूरिया का भंडारण समिति में किया गया था। जिसके विरूद्ध 10700 बोतल नैनो यूरिया एवं 10000 नैनो डीएपी का भंडारण समितियों में किया गया और किसानों को 7000 बोतल का वितरण किया गया है।

ताज़ा ख़बर :
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
- एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
- पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
- डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
- चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
- कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
