राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त 2025 से चल रही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और 16ए000 कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफे के मामले में अब आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों को नजरअंदाज कर रही है।
प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के आव्हान पर पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपा जा रहा है। राजनांदगांव आम आदमी पार्टी की टीम ने महापौर प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने सरकार से मांग की है कि बर्खास्त किए गए 25 कर्मचारियों की बहाली की जाए और सभी हड़ताली कर्मचारियों को हड़ताल अवधि का वेतन दिया जाए।
महापौर प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार ने कहा, भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में वादा किया था कि सरकार बनने के 100 दिन के भीतर एक कमेटी बनाकर सभी स्वास्थ्य कर्मियों का नियमितीकरण किया जाएगा। लेकिन अब सरकार चुप बैठी है और उल्टा कर्मचारियों को बर्खास्त कर रही है। ये अन्याय है।
उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, और उनकी अनदेखी से अस्पतालों की सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं। मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन सरकार का रवैया पूरी तरह असंवेदनशील है।
आम आदमी पार्टी ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार कर्मचारियों को गुमराह कर रही है। पार्टी का कहना है कि नियमितीकरण राज्य सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है, लेकिन सरकार इसे केंद्र का विषय बताकर पल्ला झाड़ रही है।
स्वर्णकार ने सवाल उठाया कि, अगर नियमितीकरण केंद्र का विषय है तो भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में झूठा वादा क्यों किया था? क्या जनता को धोखा देना अब भाजपा की आदत बन चुकी है?
आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया, तो पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी और स्वास्थ्य मंत्री के निवास का घेराव भी किया जाएगा।
पार्टी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 8 सितंबर को प्रदेशभर में ज्ञापन अभियान चलाया जाएगा। पार्टी का कहना है कि वह एनएचएम कर्मचारियों के साथ खड़ी है और उनकी सभी मांगों को पूरा करवाने के लिए संघर्ष करेगी।
इस दौरान आम आदमी पार्टी के राजेन्द्र सोनी, आरिफ खान, अशोक चौबे, सर्वजीत भाटिया, प्रभांशु खोब्रागढ़े, लोमेश रामटेके, पवन पटवा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
