Close Menu
    What's Hot

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
    • राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
    • घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
    • राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
    • थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
    • आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
    • मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
    • छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » निःशुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंह
    छत्तीसगढ़

    निःशुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग विद्यार्थियों के भविष्य के लिए एक बेहतरीन पहल : डॉ. रमन सिंह

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 5, 2025No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम सोमनी में निःशुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग का शुभारंभ किया। इस दौरान राजनांदगांव विधानसभा के 18 हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड का भी शुभारंभ किया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा जिले में कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए जिले के 11 केन्द्रों में निःशुल्क ऑनलाइन जेईई नीट कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। निःशुल्क ऑनलाइन जेईई नीट कोचिंग के माध्यम से प्रतिष्ठित संस्थान के विषय विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा। बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए यह कोचिंग महत्वपूर्ण एवं उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि निजी कोचिंग क्लास में नहीं जाकर यहां प्रारंभ ऑनलाईन कोचिंग से जुड़कर घर एवं स्कूल में ही राष्ट्रीय स्तर परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा मिलने जा रही है। इस क्षेत्र के बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होकर डॉक्टर, इंजीनियर, बने और सफलता प्राप्त करें, ऐसी उम्मीद है। ऐसे विद्यार्थी जो रायपुर, दुर्ग एवं भिलाई नहीं जा सकते, उनके घर तक कोचिंग की सुविधा मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से बेहतरीन पहल की गई है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन कोचिंग से जुड़कर सभी विद्यार्थी अपनी ऊर्जा को सही दिशा देते हुए सीखे और निरंतर अभ्यास करें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होकर सफलता प्राप्त करना जीवन की बड़ी उपलब्धि है। आपकी मदद के लिए निःशुल्क ऑनलाईन कोचिंग आधार बना है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए एक प्रेरक पहल की गई है। उन्होंने कहा कि आप जीवन में एक बार अच्छी पढ़ाई कर एक अच्छा जीवन जी सकते है। उन्होंने कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे द्वारा रूचि लेकर जिले में प्रारंभ की गई की पहल की प्रशंसा की। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री प्रदान की।
    सांसद संतोष पाण्डे ने कहा कि निःशुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग शिक्षा के क्षेत्र में आमुलचूल परिवर्तन है। जिले भर में 11 केन्द्रों के माध्यम से विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। विद्यादान सबसे बड़ा दान है। अभिभावक अपने बच्चों को अधिक से अधिक इस अभियान से जोड़े, ताकि बच्चे अधिक संख्या में लाभान्वित हो सकें।
    कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने कहा कि निःशुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। विनोबा फाउंडेशन के माध्यम से आधारभूत शिक्षण को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही निःशुल्क ऑनलाइन जेईई-नीट कोचिंग के माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत 684 विद्यार्थियों के लिए 2 वर्षीय नीट-जेईई की तैयारी के लिए कक्षाएं शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि कक्षा 11वीं के लिए 2 वर्षीय कार्यक्रम है, ताकि वह बेहतर तैयारी कर सके। यह कोचिंग की सुविधा निःशुल्क है और 700 से अधिक बच्चों को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
    उल्लेखनीय है कि फिजिक्स वाला कोचिंग इंस्टि्यूट भिलाई एवं भिलाई एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट भिलाई के सहयोग से जेईई एवं नीट की तैयारी करने वाले कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क ऑनलाइन जेईई नीट कोचिंग क्लास की ऐतिहासिक शुरूआत की गई है। इसके तहत प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को विशेष विषेशज्ञों द्वारा 4 घंटे कक्षाएं ली जाएगी। साथ ही स्थानीय शिक्षकों के क्षमता निर्माण हेतु मदद करेंगी। ऑनलाईन कोचिंग के माध्यम से बच्चों को मार्गदर्शन देने के साथ ही उनकी जिज्ञासा का समाधान भी किया जाएगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, कोमल सिंह राजपूत, राजा माखीजा, सुमीत उपाध्याय, भावेश बैद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, जिला समन्वयक साक्षरता सतीश ब्यौहारे एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच

    May 1, 2026

    राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय

    May 1, 2026

    घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप

    May 1, 2026

    राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी

    May 1, 2026

    थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में

    May 1, 2026

    आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया

    May 1, 2026
    Top Posts

    हाजियों पर महंगाई की मार : एयरफेयर डिफरेंस के नाम पर 10 हजार की अतिरिक्त मांग, अब्दुल कलाम खान ने जताया विरोध

    April 30, 202618 Views

    छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए

    April 30, 202615 Views

    विश्व पशु चिकित्सा दिवस पर रायपुर में वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, पशु चिकित्सकों की भूमिका पर जोर

    April 28, 20265 Views

    हिंदू भावनाओं को ठेस पहुँचाने का आरोप : हिंदू जागरण मंच ने लेंसकार्ट स्टोर्स के सामने किया प्रदर्शन

    April 27, 20265 Views

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 20265 Views

    कलेक्टर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

    April 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.