राजनांदगांव। गणेश उत्सव के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु राजनांदगांव पुलिस द्वारा सख्त निगरानी और लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर विगत 10 दिनों में कुल 140 प्रकरणों में 153 आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत अवैध शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों, निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस की इस सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई से जिले में त्योहार के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहा।
अभियान के दौरान की गई प्रमुख कार्रवाई में आबकारी एक्ट के तहत 62 प्रकरणों में 62 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपियों के पास से कुल 63.18 बल्क लीटर देशी/विदेशी अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 30,910 रुपये बताई जा रही है। साथ ही, इतनी ही राशि की अवैध बिक्री की रकम भी जब्त की गई।
आर्म्स एक्ट के तहत 5 प्रकरण दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा गया है। प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत 73 प्रकरणों में 86 आरोपियों के खिलाफ 151 जाफौ की धारा 170, 126, 135 (3) के अंतर्गत कार्रवाई की गई।
इस अभियान में सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में गुंडा-बदमाश, निगरानी बदमाश, असामाजिक तत्वों एवं आदतन अपराधियों पर पैनी नजर रखें और आवश्यक कार्रवाई करने में कोई कोताही न बरतें।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
