छुरिया। अवैध शराब, जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाने वाले भाजपा के जनपद सदस्य एवं जनपद सभापति पलनी स्वामी नायडू और उनकी सरपंच पत्नी श्रीमती उर्मिला नायडू पर बीती रात अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। यह वारदात घोरतलाव-तेलीनबांधा मार्ग पर उस समय हुई, जब दोनों पति-पत्नी तेलीनबांधा में आयोजित रामायण कार्यक्रम से लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10.30 बजे जैसे ही वे रामायण कथा से लौटकर अपने घर की ओर रवाना हुए, उसी दौरान रास्ते में दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार को निशाना बनाते हुए डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में कार के अगले हिस्से को नुकसान पहुंचा है, जबकि किसी प्रकार दोनों सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे।
हमले की सूचना मिलते ही शुक्रवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणजन बागनदी थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करते हुए एफआईआर दर्ज कराई। घटना की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को भी सौंपी गई है।
गौरतलब है कि पलनी स्वामी नायडू व उनकी पत्नी बीते एक पखवाड़े से घोरतलाव पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में अवैध शराब बिक्री, जुए व सट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान चला रहे हैं। इसी सिलसिले में उन्होंने हाल ही में राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग भी की थी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि यह हमला उसी मुहिम का परिणाम हो सकता है, जो असामाजिक तत्वों को नागवार गुजरी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की तलाश तेज कर दी गई है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
