राजनांदगांव। आयुष्मान भारत योजना का कार्ड होने के बावजूद मरीज से रुपए वसूले जाने के मामले को लेकर रविवार को अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसूल आलम ने अपने साथियों के साथ सीएमएचओ ऑफिस पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लेबर डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष शिवशंकर गौर भी मौजूद रहे।
शमसूल आलम ने बताया कि शनिवार देर रात उन्हें मरीज के परिजनों ने फोन कर शिकायत दी थी। सूचना मिलते ही वे और शिवशंकर गौर दीक्षित अस्पताल पहुंचे, जहां मरीज की मौत हो चुकी थी। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने इलाज के नाम पर परिजनों से 12,400 रुपए वसूल लिए, जबकि अस्पताल आयुष्मान भारत योजना से मान्यता प्राप्त है। विरोध के बाद प्रबंधन ने राशि लौटा दी।
नेताओं का कहना है कि मरीज की फाइल में गड़बड़ी मिली है और अस्पताल नियमों को दरकिनार कर मनमानी कर रहा है। गौर ने सवाल उठाया कि जब खतरा पहले ही था तो मरीज को रेफर क्यों नहीं किया गया। उन्होंने इसे सीधी लापरवाही और लूट बताया।
सीएमएचओ से संपर्क की कोशिश में भी नेताओं को निराशा हाथ लगी। आरोप है कि अधिकारियों ने फोन नहीं उठाया और छुट्टी का हवाला देकर बात टाल दी। इस पर जोगी कांग्रेस और लेबर पार्टी ने संयुक्त रूप से तीन दिन के भीतर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष नमन पटेल, शहर अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, महासचिव ऋषभ रामटेक, पंकज सिन्हा, मरीज के पिता व भाई सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
