राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के सातवें प्रदेश स्तरीय सम्मेलन का आयोजन रविवार 24 जुलाई को बिलासपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री स्कूल के दीक्षित सभा भवन में किया गया। सम्मेलन में संघ के प्रदेश अध्यक्ष का पद रिक्त होने पर आदिवासी विकास विभाग बिलासपुर में पदस्थ लेखापाल पवन शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
कर्मचारी नेता आनंदकुमार श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रदेशभर के कर्मचारी वर्ग में हर्ष का माहौल है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और मजबूत होगा।
कर्मचारी साथियों ने भी श्री शर्मा को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संघ कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में और अधिक प्रभावी कार्य करेगा।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
