राजनांदगांव। सोमनी थाना क्षेत्र के ग्राम फुलझर के पास रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा एक एक्टिवा और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत से हुआ।
जानकारी के अनुसार मृतक शिवचरण निषाद, उम्र 46 वर्ष, निवासी-मुढ़ीपार अपने साथी रिखीराम यादव के साथ एक्टिवा क्रमांक सीजी 08-एलवाय 6179 से टेड़ेसरा से मुढ़ीपार की ओर जा रहे थे। वहीं, सामने से बाइक क्रमांक सीजी 07-एलटी 2172 पर तीन लोग सवार होकर आ रहे थे। ग्राम फुलझर के पास दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में शिवचरण निषाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं रिखीराम यादव, संतोष साहू, निवासी-गोटिया, कवर्धा, होमेश साहू, निवासी-भर्रेगांव, राजनांदगांव और देशमुख गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि शराब सेवन के बाद तेज रफ्तार से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना हुई। साथ ही मृतक ने हेलमेट भी नहीं पहना था, जिसके चलते सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
थाना सोमनी पुलिस ने मामले में धारा 106 (1) बीएनएसए 185 और 128 एमवी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
