डोंगरगढ़। आगामी 27 अगस्त से शुरू हो रहे गणेश उत्सव को लेकर सोमवार को नवीन रेस्ट हाउस के सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसडीएम एम. भार्गव, एसडीओपी आशीष कुंजाम और थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार शाह सहित गणेश उत्सव समितियों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक में उत्सव के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की अभद्र टिप्पणी, झगड़ा या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए सभी समाज मिलकर पर्व को शांति और सद्भाव से मनाएं।
बैठक में समितियों और विभागीय अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए। इसमें पंडाल सड़कों पर नहीं लगाने, झांकियों को तय समय और रूट से निकालने, डीजे की जगह ढोल-धुमाल का उपयोग करने, प्रत्येक झांकी में वालंटियर रखने और झांकियों का आकार गलियों को ध्यान में रखकर बनाने जैसी हिदायतें शामिल हैं।
नगर पालिका को विसर्जन स्थल महावीर तालाब पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और साफ सफाई की जिम्मेदारी दी गई। वहीं विद्युत विभाग को झांकी मार्ग पर बिजली तारों की मरम्मत के निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने भी साफ किया कि उत्सव के दौरान असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और माहौल बिगाड़ने वालों पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई होगी।

ताज़ा ख़बर :
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
