राजनांदगांव। तीज त्यौहार के समय चेकिंग के नाम पर बाइक सवारों से जुर्माना वसूली पर कांग्रेस उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने कड़ी आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस से ऐसी अवैध वसूली बंद करने की मांग की है। मनमानी बंद नहीं होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी है।
कांग्रेस उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली ने कहा कि इन दिनों छग का प्रमुख तीज त्यौहार चल रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में माता-बहनें अपने परिजनों के साथ मायके जा रही है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस पाइंट लगाकर ऐसे लोगों से अवैध वसूली करने में जुटी हुई है, जो सीधे तौर पर अमानवीय हरकत है। लाइसेंस, गाड़ी के कागज और नियम विपरित चलने की बात कहकर मनमाना चालान वसूला जा रहा है, जो पुलिस की मनमानी को उजागर कर रही है।
श्री अली ने कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था संभालना छोड़कर पुलिस ने आउटर में पाइंट लगाया है, जहां ग्रामीण क्षेत्र में आवाजाही करने वाले बाइक सवारों को रोककर उनसे चालान के नाम पर वसूली की जा रही है। त्यौहार के दौरान ऐसी हरकत पुलिस की मनमानी को उजागर कर रही है। हालात यह है कि अपने बच्चों को स्कूल लेने जाने वाले पैरेंट्स पर भी पुलिस मनमाना चालान कर ही है।
आसिफ अली ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल अगर ऐसी मनमानी बंद नहीं की तो ब्लाक कांग्रेस आंदोलन करेगा। ट्रैफिक पुलिस अगर शहर सहित आसपास के ग्रामीणों को परेशान करना बंद नहीं करती तो ट्रैफिक थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ ने पुलिस से तत्काल ग्रामीण इलाकों में लगाए गए पाइंट को बंद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को अपना प्रमुख त्यौहार मनाने दिया जाए। इस तरह उन्हें परेशान न किया जाए।

ताज़ा ख़बर :
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
