राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री में संलिप्त फरार आरोपी खिलेश तुमरेकी उर्फ छोटू लम्बू (29) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा है। आरोपी रानीसागरए नगर निगम मर्टर का निवासी है और उसके खिलाफ पहले से मारपीट के प्रकरण भी दर्ज हैं।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में असामाजिक तत्वों और अवैध गांजा, शराब एवं मादक पदार्थों की बिक्री पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, दिनांक 12.02.2026 को मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी आसिफ खान को गांजा बिक्री करते हुए पकड़ा गया था। उसके कब्जे से 1.323 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था। पूछताछ में आसिफ खान ने बताया कि गांजा उसे खिलेश तुमरेकी द्वारा बिक्री हेतु उपलब्ध कराया जाता था। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई और 22.02.2026 को उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू, सउनि मनमोहन साहू, प्रधान आरक्षक दीपक जायसवाल, आरक्षक कुश बघेल, प्रवीण मेश्राम, आशीष मानिकपुरी एवं अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
थाना बसंतपुर पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान निरंतर जारी रहेगा।

ताज़ा ख़बर :
- राजनांदगांव की बास्केटबॉल नर्सरी की एक और सफलता, दिपशिखा एक्का का चयन नार्दन फ्रंटियर रेलवे गुवाहाटी में
- एआई समिट में नग्न प्रदर्शन राहुल की भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश : कोमल सिंह राजपूत
- चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने और शांति भंग करने वालों पर किया कड़ा अभियान
- बसंतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध गांजा तस्कर गिरफ्तार
- सोमनी पुलिस की कार्रवाई : अवैध शराब बिक्री पर आरोपी गिरफ्तार
- जुआ सट्टा पर बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी जेल भेजे गए
- पुलिस ने मवेशी तस्करी में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार, 26 लाख रुपये की संपत्ति जप्त
- किसान न्याय जनसभा, किसानों के अधिकारों की रक्षा को लेकर उठी मजबूत आवाज
