राजनांदगांव। रायगढ़ के तमनार में महिला पुलिसकर्मी से हुई बर्बरता के खिलाफ आज अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री विजय शर्मा और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े का पुतला मानव मंदिर चौक में दहन किया।
इस दौरान शमसुल आलम ने कहा कि भारत माता के अलावा छत्तीसगढ़ महतारी को ही बस माता का दर्जा दिया गया है, लेकिन भाजपा शासन पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और अन्य मंत्री जनता की समस्याओं को अनदेखा कर केवल अपने निजी स्वार्थ के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रायगढ़ के तमनार में महिला पुलिसकर्मी पर हुई बर्बरता शर्मनाक है और यह पूरी सरकार की असफलता को उजागर करता है।
आलम ने यह भी आरोप लगाया कि ष्सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की और महिला पुलिसकर्मी को मदद देने के बजाय उन्हें अकेले छोड़ दिया। यदि प्रशासन तत्काल कार्रवाई करता तो यह घटना नहीं होती। साथ ही उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री ने तुरंत कार्रवाई नहीं की तो जोगी कांग्रेस उग्र प्रदर्शन करेगी।
जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने गृहमंत्री विजय शर्मा के इस्तीफे की मांग की और मुख्यमंत्री से रायगढ़ कलेक्टर और एसपी को तत्काल बर्खास्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने शीघ्र इस मामले में कार्रवाई नहीं की, तो रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास के सामने बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
इस अवसर पर शमसुल आलम के साथ कई कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें ग्रामीण जिलाध्यक्ष नमन पटेल, शहर अध्यक्ष बिलाल सोलिन खान, जिला महासचिव ऋषभ रामटेके, बालोद जिलाध्यक्ष मिलाप बघेल, मुकेश साहू, अनवर खान, साहिल खान, महिला मोर्चा शहर अध्यक्ष शकुंतला राउत, आकाश पटेल, आदि निषाद प्रमुख रूप से शामिल थे।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री विजय शर्मा को सद्बुद्धि देने के लिए रघुपति राघव राजा राम का गुणगान भी किया।

ताज़ा ख़बर :
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
- ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
- राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
- माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
- हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
- नक्सली कैंप पर पुलिस की दबिश : इंसास राइफल बरामद, सर्चिंग ऑपरेशन में नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर फरार
- मनरेगा पर विधानसभा घेराव में राजनांदगांव से सैकड़ों कार्यकर्ता जाएंगे : विपिन यादव
