राजनांदगांव। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए नगर निगम की टीम लगातार सड़कें और सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर रही है। इसी कड़ी में लखोली बैगापारा में सड़क पर रेत, गिट्टी और अन्य बिल्डिंग मटेरियल रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने मलमा मण्डप के तहत निरीक्षण कर मनीष लहरे व लालचंद लहरे को सड़क पर रखे रेत-गिट्टी हटाने के लिए समझाया। इसके बाद, संबंधित पर 2 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया।
आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने कहा कि कुछ लोग अपने घर या दुकान के सामने बिल्डिंग मटेरियल और मलमा सड़क पर रखकर अतिक्रमण करते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है और गंदगी फैलती है। नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता प्रतिदिन ऐसे मामलों पर नजर रखता है और आवश्यक कार्रवाई करता है।
उन्होंने नागरिकों और दुकानदारों से अपील की कि सड़क पर बिल्डिंग मटेरियल या मलमा न रखें, दुकान का समान केवल अपनी सीमा में ही रखें और प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करें, अन्यथा सामग्री जब्त कर अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
- एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
- पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
- डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
- चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
- कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
