राजनांदगांव। आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं सह मुख्य कार्यालय अधिकारी राज्य नोडल एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना अंतर्गत राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल महामाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव के पंजीयन को योजना के दिशा-निर्देश एवं अनुबंध के उल्लंघन किए जाने के कारण एक वर्ष के लिए निरस्त कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण भारत सरकार के माध्यम से राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल महामाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव के संबंध में नेशनल एंटी फ्रॉड यूनिट (एनएएफयू) द्वारा चिन्हांकित ट्रिगर्स की सूची प्राप्त हुई थी। जिसके दृष्टिगत राज्य स्तरीय गठित टीम द्वारा राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया गया था। राज्य स्तरीय गठित जांच टीम द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अस्पताल संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। अस्पताल संचालक द्वारा राज्य स्तरीय गठित जांच टीम को स्पष्टीकरण प्रेषित किया गया किन्तु जांच टीम द्वारा अस्पताल संचालक द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण को समाधानकारक एवं स्वीकार-योग्य नहीं मानते हुए राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल का आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीयन को एक वर्ष के लिए निरस्त किया गया है।
राज्य स्तरीय गठित जांच टीम द्वारा राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल महामाया चौक बसंतपुर राजनांदगांव के औचक निरीक्षण के दौरान अनियमितता पायी गई। अस्पताल में महिला जनरल वार्ड एवं पुरूष जनरल वार्ड नर्सिंग होम एक्ट के तहत निर्धारित मापदण्ड अनुसार नहीं पाया गया। महिला, पुरूष एवं बच्चे तीनों मरीज को एक ही जनरल वार्ड में भर्ती किया गया था। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में रखे बिस्तरों के बीच की दूरी योजनांतर्गत निर्धारित मापदण्ड अनुसार नहीं पाया गया। जांच टीम द्वारा अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों की सूची एवं वेतन भुगतान की जानकारी बार-बार मांगने पर भी अस्पताल निरीक्षण के दौरान अस्पताल संचालक द्वारा जांच टीम को चाही गई जानकारी प्रदाय नहीं किया गया। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान योजना अंतर्गत पंजीकृत चिकित्सालय का नाम राजनांदगांव चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल है, किन्तु अस्पताल संचालक द्वारा अस्पताल के बाहर एवं पब्लिक बोर्ड ड्यूटी में अस्पताल का नाम चिन्मय मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल लिखा पाया गया।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
