राजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 96 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से किसानों से धान खरीदी का कार्य किया जा रहा है। जिले में कुल 131437 कृषकों द्वारा कुल 149402.17 हेक्टेयर रकबा का पंजीयन कराया गया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार किसानों को धोखे में रखकर अवैध धान किसानों के रकबे में धान बेचने का प्रयास करने वाले कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन की अपील पर जिले के किसानों द्वारा अपने उपज का सम्पूर्ण धान बेचने के बाद स्वेच्छा से रकबा समर्पण के कार्य में शासन का सहयोग किया जा रहा है। जिसके तहत आज ग्राम धरमुटोला के किसान सुनेश मंडावी द्वारा 4.14 एकड़, ग्राम मगरधोखरा के किसान श्रीमती गंगा बाई द्वारा 1.42 एकड़ एवं ग्राम हालेकोसा के किसान तिजऊ राम द्वारा 1.87 एकड़ रकबा का समर्पण किया गया है। इसी प्रकार आज 1015 किसानों ने स्वेच्छा से 239 एकड़ रकबा का समर्पण किया है। जिले में अब तक 5781 किसानों द्वारा स्वेच्छा से 1190.21 एकड़ रकबा समर्पण किया गया है।

ताज़ा ख़बर :
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए