राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवाते हुए उसे ऑनलाइन डिजिटाइज कर रहे हैं।
कलेक्टर यादव ने आज 90 प्रतिशत से अधिक गणना पत्रक डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले 7 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ग्राम सुंदरा, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 87 के बीएलओ राजकुमार साहू ने 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कर पहला स्थान हासिल किया। कलेक्टर ने उन्हें विशेष रूप से सम्मानित किया।
अन्य सम्मानित बीएलओ इस प्रकार हैं—
विद्या साहू, मतदान केन्द्र 221, ईरा (राजनांदगांव) — 99.63%
लकेश्वरी चंदाने, मतदान केन्द्र 194, ठाकुरटोला (राजनांदगांव) — 93.62%
अमरिका ठाकुर, मतदान केन्द्र 208, बिरेझर (राजनांदगांव) — 93.47%
गिरजा लेझांरे, मतदान केन्द्र 214, कन्हारपुरी (खुज्जी) — 95.57%
राजकुमारी साहू, मतदान केन्द्र 241, डंगनिया (डोंगरगढ़) — 95.55%
पुष्पा बाई, मतदान केन्द्र 195, बसंतपुर (डोंगरगढ़) — 92.57%
कलेक्टर ने कहा कि बीएलओ की लगन और मेहनत ने जिले में एसआईआर प्रक्रिया को गति दी है। उच्च गुणवत्ता वाले डेटा संकलन से निर्वाचन कार्य अधिक सटीक और पारदर्शी होगा। उन्होंने सभी बीएलओ को इसी उत्साह के साथ आगे भी कार्य जारी रखने की शुभकामनाएं दी।

