Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। अंडर-19 एशिया कप में भारतीय हॉकी टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने वाले युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने अवि की उपलब्धि की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवि मानिकपुरी की उपलब्धि प्रदेश के…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव में पानी की आपूर्ति की समस्‍याओं को लेकर शहर जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष जितेंद्र मुदलियार के निर्देश पर उत्‍तर ब्‍लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन भानुशाली के नेतृत्‍व में वार्ड 01, नवागांव में पानी टंकी के सामने वार्डवासियों के साथ मटका फोड़ प्रदर्शन किया गया। वार्ड पार्षद, पदाधिकारियों और वार्डवासियों ने निगम प्रशासन और भाजपा के खिलाफ जमकर आक्रोश व्‍यक्‍त किया। महिलाओं ने सड़क पर मटके पटके और निगम को इसके लिए जिम्‍मेदार बताया। प्रदर्शनकारी मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय, स्‍थानीय विधायक डा रमन सिंह, सांसद संतोष पांडे ओर महापौर मधुसूदन यादव की तस्‍वीरों के पोस्‍टर हाथ में लिए…

Read More

राजनांदगांव। घुमका नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव एवं विधायक हर्षिता स्वामी बघेल के नेतृत्व में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष फूलमती वर्मा तथा विजयी पार्षदगणों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके भिलाई निवास पर सौजन्य भेंट की। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घुमका नगर पंचायत चुनाव में मिली शानदार जीत पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, समस्त कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा विजयी जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी…

Read More

राजनांदगांव। पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति सामाजिक चेतना जागृत करने के उद्देश्य से शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम, बाबूटोला द्वारा ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ का शंखनाद किया गया है। इसी संकल्प के तहत रविवार को मोहारा स्थित मुक्तिधाम परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाकर पूरे परिसर की सूरत बदली गई। आश्रम के गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में बड़ी संख्या में सेवाभावी सदस्यों ने श्रमदान किया। इस दौरान मुक्तिधाम परिसर की बारीकी से सफाई की गई और नागरिकों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का आह्वान किया गया। श्मशान आध्यात्मिक ऊर्जा और अंतिम सत्य का केंद्र…

Read More

राजनांदगांव। ग्राम मचानपार में अपने ही माता-पिता और ग्रामीणों के साथ आए दिन वाद-विवाद कर अशांति फैलाने वाले एक आदतन युवक के खिलाफ तुमडीबोड पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में अमन-चैन और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सतत अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक…

Read More

राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक युवती से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने वाले शातिर आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 3 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ नए कानून के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घर के सामने आकर की बदसलूकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थिया ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पठानपारा निवासी अशद कुरैशी उसे लगातार फोन कर बातचीत करने और मिलने का दबाव बनाता…

Read More

राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर कटारनुमा चाकू लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से धारदार हथियार जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान 12 जून को पेट्रोलिंग के समय पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशनपारा…

Read More

राजनांदगांव। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने दो व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने शांति भंग होने और अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में सतत निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में देवराज वर्मा (39 वर्ष), निवासी शंकरपुर एवं वासुदेव साहू (29…

Read More

राजनांदगांव। शहर के नजदीकी ग्राम पनेका स्थित एमजीएम स्कूल में अवैध रूप से चर्च संचालित कर हिंदुओं और स्कूली बच्चों का धर्मांतरण (मतांतरण) कराने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर हिंदू जागरण मंच ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिलाधीश और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। हिंदू जागरण मंच ने शिकायत में बताया कि पनेका के इस संस्थान को सिर्फ स्कूल संचालन की अनुमति प्रशासन से मिली थी। लेकिन नियमों…

Read More

डोंगरगढ़। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य को लेकर समाजसेवी एवं पर्यावरण प्रेमी विवेक मोनू भंडारी ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और जल संकट के दौर में वृक्ष मानव जीवन के सबसे बड़े प्राकृतिक संरक्षक हैं। भंडारी ने कहा कि लोग अक्सर पेड़ों को केवल लकड़ी या ईंधन का साधन मानते हैं, जबकि वास्तव में पेड़ हमारी सांसों का बैंक हैं। जिस तरह बैंक में धन जमा कर भविष्य सुरक्षित किया जाता है, उसी तरह वृक्ष ऑक्सीजन का भंडार तैयार करते…

Read More