राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने बसंतपुर स्थित शासकीय जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को प्रदान की जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल के रसोईघर को निर्धारित स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए। रसोईघर में बेहतर स्वच्छता रखने के लिए कहा। उन्होंने एएनसी मरीजों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एएनसी गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के साथ उनकी उचित देखभाल सुनिश्चित करें। उन्होंने एएनसी वार्ड में मरीजों की जागरूकता के लिए आवश्यक सूचना, शिक्षा एवं संचार सामग्री प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। रसोईघर में प्रतिदिन मरीजों का रजिस्टर संधारित करने तथा भोजन वितरण की नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। मेजर ऑपरेशन थियेटर का स्थानांतरण निर्धारित मानकों के अनुसार स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियमित दवाइयों के साथ असंक्रामक रोग से संबंधित दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। ऑपरेशन थियेटर में सभी आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से भेंट की एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ विनम्र और सहयोगात्मक व्यवहार करने के निर्देश दिए।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
