Close Menu
    What's Hot

    राजनांदगांव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध, भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया

    April 23, 2026

    लोन के नाम पर संगठित ठगी का सनसनीखेज खुलासा : रसूखदारों की शह में चल रहा खुला खेल, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग

    April 23, 2026

    अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत : हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक, शमसुल ने बांटी मिठाइयां, फोड़े पटाखे

    April 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • राजनांदगांव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध, भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया
    • लोन के नाम पर संगठित ठगी का सनसनीखेज खुलासा : रसूखदारों की शह में चल रहा खुला खेल, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग
    • अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत : हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक, शमसुल ने बांटी मिठाइयां, फोड़े पटाखे
    • निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा
    • महिला आरक्षण के नाम पर लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : विपिन यादव
    • बाइक से शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
    • खनिज माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध उत्खनन व परिवहन करते 3 हाईवा और जेसीबी जप्त
    • अवैध शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12.600 बल्क लीटर देशी दारू जप्त
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » पुष्प वाटिका योगा हॉल में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने 1 हजार महिलाओं का किया सम्मान
    राजनांदगांव

    पुष्प वाटिका योगा हॉल में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने 1 हजार महिलाओं का किया सम्मान

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMarch 8, 2026No Comments4 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2026 रविवार को नगर निगम द्वारा पुष्प वाटिका योगा हॉल में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के मुख्य आतिथ्य में महिला सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विशिष्ट कार्य करने वाली महिलाओं सहित स्वच्छता दीदी, सफाई दीदी, वोमेन फार ट्री की महिला, मितानीन, ई-रिक्शा महिला चालक, आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं का अभिषेक सिंह सहित महापौर मधुसूदन यादव, छग श्रम कल्याण मंण्डल के अध्यक्ष योगेश दत्त मिश्रा, छग बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के पूर्व उपाध्यक्ष खूबचंद पारख, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल एवं जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गांधी ने स्मृति चिन्ह व साडी देकर सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिसव की बधाई देते हुए पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि आज के ही दिन नही वरन हर दिन मां, बहन, बेटी एवं बहु के रूप में महिला का सम्मान करना चाहिए, क्योंकि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवी-देवता निवास करते है। उन्होंने कहा कि इस भव्य आयोजन के लिए महापौर एवं निगम परिवार का मैं धन्यवाद देता हूं। समाज के हर बच्चे को पढ़ने का अवसर मिले, हर महिला कैसे सुरक्षित हो इसकी चिंता करनी है। उन्होंने राजनांदगांव शहर एवं जिला में विकास कार्य की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को साथ में लेकर संस्कारधानी के अनुरूप काम कर आगे बड़े और हमारा शहर स्वच्छता में देश में पहले नम्बर पर आये, इस लक्ष्य को लेकर कार्य करे और हर व्यक्ति अपने शहर, वार्ड व मोहल्ले की महिलाओं को स्वच्छ, सुरक्षित, अनुकूल वातावरण दे सके यही भावना रखे।
    कार्यक्रम में महिलाओं के लिए सत्रवार संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पंचायत राजनांदगांव की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री सुरूचि सिंह ने स्वच्छता और जल संरक्षण के बारे में सारगर्भित जानकारी देते हुए जल है तो कल है और स्वच्छ रहेंगे तो स्वस्थ रहेगे को चरितार्थ करने कहा। उन्होंने स्वच्छता दीदी का काम कर बीएसएफ में चयनित कु. सरस्वती साहू के परिजनों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित की।
    साथ ही पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने कानून एवं हमारे अधिकार के संबंध में महिलाओं को जानकारी देकर कहा कि सड़कों में कचरा नहीं फेकेंगे, सुरक्षित सड़क प्रदान करेंगे तथा स्वच्छता दीदी सफाई के साथ-साथ कानूनी स्वच्छता भी बतायेंगे एवं ई-रिक्शा चालक दीदी कानूनी वाहिका बन लोगों को अधिकार बतायेंगे। उन्होंने रेल्वे थाना प्रभारी श्रीमती तरूणा साहू को पण्डवानी गायकी के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
    इसी प्रकार राजनांदगांव मेडिकल कालेज की विभाग अध्यक्ष डॉ. ज्योति यादव ने स्वस्थ महिला समृद्ध परिवार सशक्त भारत विषय पर जानकारी देकर महिलाओं को पोषण आहार लेने तथा फिट रहने की टीप्स दी। उन्होंने केंसर बीमारी से जीतकर केंसर के प्रति लोगों को जागरूकता देने वाली महिला श्रीमती सिद्धी मिरानी का सम्मान किया। इसके अलावा विधि डायग्नोस्टिक की पैथोलाजिस्ट डॉ. विधि मोदी ने शिक्षित महिला आत्म निर्भर महिला विषय पर सारगर्भित उद्बोधन देकर जेसीबी चालक श्रीमती दम्यंती सोनी को स्मृति चिन्ह से सम्मानित की। साथ ही लखोली मुक्तिधाम में विगत 25 वर्षो से निःस्वार्थ सेवा देने वाली श्रीमती संतोषी ठाकुर को भी स्मृति चिन्ह व साडी से सम्मानित किया गया।
    महापौर श्री यादव ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम द्वारा महिलाओं का सम्मान समारोह एवं स्वच्छता सर्वेक्षण संगोष्ठी आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज 1 हजार महिलाएं जो विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही है, वहीं कुछ महिलाएं को विशिष्ट कार्य किये है, उन्हें सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिना जनसहयोग के हम शहर को स्वच्छ एवं सुंदर नहीं बना सकते, आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण में उच्च स्थान प्राप्त करने सबकी सहभागिता आवश्यक है।
    आज के कार्यक्रम में चेम्बर आफ कार्मस के पदाधिकारियो का भी सम्मान किया जा रहा है, जिन्होंने स्वच्छता में सहयोग करने व्यापारियों को डस्टबिन बाटने का बीड़ा उठाया है। इसी प्रकार नगर निगम की महिला पार्षद एवं महिला इंजीनियरों का भी सम्मान किया जा रहा है।
    सम्मान समारोह का शुभारंभ भारत माता एंव छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर राजगीत के साथ किया गया। अतिथियों का स्वागत महापौर श्री यादव एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा सहित पार्षदों व अधिकारियों ने पुष्प-गुच्छ देकर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट दी गयी। सम्मान प्राप्त रेल्वे थाना प्रभारी श्रीमती तरूणा साहू ने द्रोपती चिरहरण प्रसंग पर पण्डवानी की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में स्वागत भाषण वरिष्ठ सभापति श्रीमती खेमीन यादव ने तथा आभार प्रदर्शन स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी सदस्य शैकी बग्गा ने किया एवं संचालन सीए श्रीमती रूपम सोनछत्रा तथा लोक निर्माण विभाग के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा ने किया। महिला सम्मेलन में गणमान्य नागरिक, पार्षदगण, पत्रकार बंधु सहित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    राजनांदगांव में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध, भाजपा ने कांग्रेस का पुतला दहन किया

    April 23, 2026

    लोन के नाम पर संगठित ठगी का सनसनीखेज खुलासा : रसूखदारों की शह में चल रहा खुला खेल, आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग

    April 23, 2026

    अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत : हाईकोर्ट के फैसले पर लगी रोक, शमसुल ने बांटी मिठाइयां, फोड़े पटाखे

    April 23, 2026

    निगम बजट केवल कागजी घोषणाओं और अधूरे वादों का ढेर : अभिमन्यु उदय मिश्रा

    April 23, 2026

    महिला आरक्षण के नाम पर लोकतंत्र से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : विपिन यादव

    April 23, 2026

    बाइक से शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

    April 22, 2026
    Top Posts

    भदौरिया चौक में देवी-देवताओं की तस्वीरों का अपमान, हिंदू जागरण मंच ने दर्ज कराई शिकायत

    April 18, 202621 Views

    घुमका नगर पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी का बड़ा ऐलान

    April 16, 202614 Views

    विहिप-बजरंग दल ने विकृत मानसिकता के खिलाफ प्रदर्शन कर किया पुतला दहन

    April 18, 202610 Views

    न्याय नहीं तो आंदोलन होगा : पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

    April 20, 20264 Views

    संस्कार सिटी कॉलेज में बीएड अंतिम वर्ष की भव्य विदाई

    April 20, 20264 Views

    सुकमा के जवाहर नवोदय विद्यालय में ब्रश कैलिग्राफी कार्यशाला का सफल आयोजन

    April 19, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.