
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 800 तीर्थयात्रियों को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा तीर्थयात्रा के लिए रवाना किया गया। इसमें राजनांदगांव जिले से 313, कबीरधाम जिले से 244, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले से 113 और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले से 110 यात्री शामिल थे। इसके अलावा 20 अनुरक्षक भी इस यात्रा में शामिल रहे। तीर्थयात्रियों को हरिद्वार, ऋषिकेश और भारत माता मंदिर का दर्शन कराया जाएगा। उनकी वापसी 31 दिसंबर 2025 को होगी। सर्दी के मद्देनजर समाज कल्याण विभाग द्वारा यात्रियों के लिए गर्म कम्बल और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस अवसर पर राउत…
राजनांदगांव: कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और नगर पालिक निगम की संयुक्त टीम ने नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को हटाया। कार्रवाई के दौरान लखोली क्षेत्र और प्रेस क्लब के पीछे लगभग 30 एकड़ भूमि पर अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण को चिन्हित कर जेसीबी मशीनों की मदद से हटाया गया। इसमें शामिल प्रमुख खसरा नंबर और रकबे हैं: खसरा 517/1 – 0.693 हेक्टेयर संतोषी नगर लखोली…
मोहला। कलेक्टर के मार्गदर्शन में समाज कल्याण विभाग एवं समता जन कल्याण समिति द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र मोहला के तत्वावधान में नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के अंतर्गत 27 दिसंबर 2025 को ग्राम पंचायत काणे (मरकाटोला), विकासखंड मोहला में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोक सांस्कृतिक कलाकारों ने नशामुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर नशे के दुष्प्रभावों को प्रभावी ढंग से बताया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ कौन बनेगा नशामुक्त व्यक्ति नामक क्विज गेम खेला गया, जिसमें ग्रामीणजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। नशामुक्ति से जुड़े सवालों के सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित…
रायपुर। ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास और आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता के साथ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने आज कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह 8 बजे से रायगढ़ विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम छुहीपाली, बनोरा, महापल्ली, सियारपाली एवं गोपालपुर में कुल 1 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान की। इस अवसर पर वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दूरदर्शी…
रायपुर। भारतीय रेलवे द्वारा अगले पाँच वर्षों में देश के 48 प्रमुख शहरों में रेलगाड़ियों की संचालन क्षमता को दोगुना करने की जो महत्वाकांक्षी योजना तैयार की गई है, उसमें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर को भी शामिल किया गया है। इस निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के करोड़ों यात्रियों के लिए बड़ा तोहफ़ा है और इससे राज्य की कनेक्टिविटी, व्यापार, उद्योग तथा पर्यटन गतिविधियों को नया आयाम मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे का व्यापक आधुनिकीकरण हो रहा है। रेल…
रायपुर। स्वाधीनता आंदोलन के साथ-साथ राष्ट्र व समाज के नवनिर्माण में आदिवासी नायकों एवं महापुरूषों का अद्वितीय योगदान है। हल्बा, हल्बी एवं आदिवासी समाज सहित संपूर्ण भारतवर्ष के गौरव शहीद गैंद सिंह नायक ने हमारे देश में आजादी का आंदोलन का सर्वप्रथम शंखनाद किया था। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जिला मुख्यालय दुर्ग के गोकुल नगर स्थित हल्बा शक्ति स्थल में अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज द्वारा आयोजित 35वां मिलन समारोह एवं शक्ति दिवस पर्व को सम्बोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर हल्बा-हल्बी समाज के नवनिर्मित कार्यालय का लोकार्पण भी किया। श्री साय…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय स्तर की 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अपने निर्णायक दौर में पहुँच चुकी है। प्रतियोगिता के सातवें दिन खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद आज फाइनल मैच बिलासपुर और रायपुर स्पोर्ट्स अकादमी के बीच खेला जाएगा। सातवें दिन मुख्य अतिथि के रूप में जिला वन अधिकारी आयुष जैन और कार्यक्रम की अध्यक्षता गुजराती स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती सुषमा शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ खिलाड़ी कुतुबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, गणेश प्रसाद शर्मा, प्रिंस भाटिया, राजू रंगारी, शैलेंद्र तिवारी, जया शुक्ला और श्रिया शुक्ला सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सेमीफाइनल मुकाबलों का…
मोहला। राज्य शासन की पारदर्शी और सुव्यवस्थित नीतियों से किसानों का जीवन बदल रहा है। समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के तहत किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं और अपनी खेती में निवेश कर अपने सपनों को पूरा कर रहे हैं। राज्य में प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान, 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी जा रही है। मोहला विकासखंड के ग्राम कुंजामटोला के किसान श्री नंदराम नेताम ने धान उपार्जन केंद्र मोहला में 72 बोरा धान का विक्रय किया। किसान श्री नेताम ने कहा कि उनके पास 9 एकड़ 5 डिसमिल खेती जमीन है और…
मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में स्वास्थ्य और महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक की। बैठक में बच्चों और गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, पंजीयन, एमसीएच और संस्थागत प्रसव सहित सभी योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को शत-प्रतिशत एएनसी पंजीयन सुनिश्चित करने और हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर प्रसव के 15 दिन पूर्व सतत संपर्क और पूर्ण टीकाकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि हाई रिस्क महिलाओं की देखभाल प्राथमिकता हो और किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका लक्ष्य…
मोहला। छत्तीसगढ़ सरकार की धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए राहत बनकर सामने आ रही है। ज़मीनी स्तर पर इसके सकारात्मक परिणाम दिखने लगे हैं। अंबागढ़ चौकी विकासखंड के ग्राम आमाटोला के किसान पुरानिक लाल कुंजाम इसका उदाहरण हैं, जिन्होंने इस वर्ष बिना किसी परेशानी के 300 कट्टा धान का विक्रय किया। किसान पुरानिक लाल कुंजाम के पास 16 एकड़ कृषि भूमि है। वे वर्षों से खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने धान उपार्जन केंद्र आमाटोला में धान बेचा। सरकार द्वारा लागू टोकन प्रणाली के तहत उन्होंने अपनी सुविधा अनुसार तिथि चुनकर समय…