Author: chhattisgarhmail

मोहला। 21 नवंबर 2025 को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज, अभिषेक शांडिल्य (भापुसे) ने जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी का वार्षिक निरीक्षण किया। रक्षित केंद्र मोहला के परेड ग्राउंड में आयोजित वार्षिक निरीक्षण परेड का पुलिस अधीक्षक श्री वायपी सिंह (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह पटेल और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। परेड निरीक्षण के दौरान उत्कृष्ट वेशभूषा धारण करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस महानिरीक्षक ने पुरस्कार से सम्मानित किया। मार्चपास्ट और सलामी की रस्में सम्पन्न हुईं। वार्षिक निरीक्षण के दौरान रक्षित आरक्षी केंद्र मोहला और एसडीओपी कार्यालय मानपुर परिसर में अधिकारी वृक्षारोपण कर हरियाली एवं पर्यावरण संरक्षण…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 5 प्रकरणों में 6 लाख 41 हजार 700 रूपए मूल्य के 207 क्विंटल (518 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 35 प्रकरणों में…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब कोचियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के दिशा-निर्देशन में यह अभियान चलाया गया। मुखबीर की सूचना पर निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम ने आरोपी योगेश ठाकुर (21 वर्ष, निवासी बांसपाईपारा) के कब्जे से 18 पौवा देशी मशाला शराब (3.240 लीटर, कीमत 1800 रुपये) जब्त की। आरोपी के खिलाफ धारा 34। आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सूचना मिली कि राहुल निषाद (27 वर्ष) और चितेश उपाध्याय (21 वर्ष)…

Read More

राजनांदगांव। जिले में अवैध सट्टा और जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने मोबाइल पर सट्टा पट्टी लिखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के पर्यवेक्षण में की गई। थाना प्रभारी सोमनी निरीक्षक अरुण नामदेव के नेतृत्व में पुलिस ने मुखबीर से सूचना मिलने के बाद हेमलता ज्वेलर्सए सोमनी स्थित दुकान पर रेड की। जांच में ज्वेलर्स संचालक विवेक सोनी (33 वर्ष, निवासी-टेडेसरा) अपने मोबाइल फोन…

Read More

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर और पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र में गुरुवार रात विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने जवानों को ब्रीफ कर तीन टीमों में विभाजित किया और संबंधित क्षेत्रों में रवाना किया। रात्रि 10 बजे से 1 बजे तक चली इस गश्त में चिखली के बजरंगपुर, नवागांव, शंकरपुर, गोरी नगर और थाना बसंतपुर के राजीव नगर, देवार पारा सहित स्कूल मैदान, खेल मैदान और चौक-चौराहों जैसे सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई। महावीर चौक और गौरव पथ पर यातायात पुलिस ने एमसीपी लगाकर संदिग्ध वाहन,…

Read More

राजनांदगांव। विभागीय पदोन्नति प्रक्रिया के तहत पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के आदेश पर पुलिस चौकी चिखली में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक इब्राहिम खान को उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने उन्हें स्टार लगाकर नई पद जिम्मेदारी का दायित्व सौंपा। इस अवसर पर एसपी अंकिता शर्मा ने कहा कि पदोन्नति जिम्मेदारियों में वृद्धि का संकेत है और आशा है कि वे अपनी सेवाएं पूर्व की भांति दक्षता के साथ निभाएंगे। उन्होंने इब्राहिम खान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स)…

Read More

खैरागढ़। जिले में लंबे समय से जारी समिति प्रबंधक और ऑपरेटरों की हड़ताल समाप्त हो गई। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मुलाकात के बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का फैसला लिया। हड़ताल खत्म होने से सहकारी समितियों में ठप पड़े कामकाज अब दोबारा रफ्तार पकड़ेंगे और किसानों को राहत मिलेगी। हड़ताली कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल जिला संघ के जिलाध्यक्ष यशवंत वर्मा के नेतृत्व में जिपं उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह से मिला। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी समस्याओं व मांगों की जानकारी दी। श्री सिंह ने उनकी बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए भरोसा दिलाया कि मुद्दों को उच्च स्तर पर रखा जाएगा…

Read More

राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल का प्रांगण आज एक विशाल प्रयोगशाला में तब्दील नजर आया। अवसर था जोनल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का, जहां अंचल के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के उभरते हुए नन्हे वैज्ञानिकों का जमावड़ा लगा। इस भव्य आयोजन में छात्रों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, तकनीकी दक्षता और नवाचार का ऐसा शानदार प्रदर्शन किया, जिसने वहां उपस्थित शिक्षाविदों, वैज्ञानिकों और अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। शाला की प्राचार्या श्रीमती रेखा तिवारी एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने मुख्य अतिथियों का तिलक लगाकर…

Read More

राजनांदगांव। पशु चिकित्सकों के बीच खेल भावना और आपसी सद्भाव बढ़ाने के उद्देश्य से एक दिवसीय सद्भावना क्रिकेट लीग का आयोजन 30 नवंबर 2025 को किया जा रहा है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी राज्य स्तर की चार टीमें रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और बालोद टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। मैच पशु चिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा (दुर्ग) के कॉलेज ग्राउंड में खेला जाएगा। उद्घाटन समारोह सुबह 9 बजे कॉलेज मैदान में होगा। आयोजन को लेकर प्रांताध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य पशु चिकित्सा सहायक शल्यज्ञ संघ डॉ. अशोक कुमार पटेल ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा, हमने इस टूर्नामेंट में चार जिलों…

Read More

राजनांदगांव। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) और स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में चल रही स्वदेशी संकल्प यात्रा 27 नवंबर 2025 को छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगी। स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत और ‘वोकल फॉर लोकल’ के संदेश को घर–घर पहुंचाने निकली यह राष्ट्रीय यात्रा प्रदेश के व्यापारिक समुदाय और स्थानीय उद्योग जगत में नई ऊर्जा का संचार करेगी। राजनांदगांव से प्रारंभ होगा प्रदेश का चरण यात्रा का छत्तीसगढ़ चरण राजनांदगांव से भव्य समारोह के साथ शुरू होगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन समिति ने उनसे भेंट कर यात्रा को हरी झंडी दिखाकर…

Read More