
- महंगे दाम पर यूरिया बेचने वाले विक्रेता पर कार्रवाई : 47.47 मीट्रिक टन खाद जब्त, जिले में 129 केंद्रों की जांच
- बरगा में कलेक्टर ने की सूर्यसभा : बोले- गांव को बनाएं 100% सोलर गांव, लाभार्थियों ने बताया कैसे शून्य हुआ बिजली बिल
- किराना दुकान से गुटखा-पान मसाला चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
- नोडल अधिकारियों की बैठक में महापौर-कलेक्टर सख्त : वार्डों की समस्याएं प्राथमिकता से सुलझाएं, माह अंत तक तैयार करें नया डिमांड
- महापौर ने मोतीपुर स्कूल में मनाया शाला प्रवेशोत्सव, विद्यार्थियों को बांटी पुस्तकें और गणवेश
- हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
- संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
- गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। संस्कारधानी के बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक बेहद संवेदनशील और मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले एसएसबी (सीमा सुरक्षा बल) के जवान की मृत्यु के बाद मिली विभागीय सहायता राशि को उसके ही रिश्तेदार ने हड़प लिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक जवान के साडू भाई को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने वृद्ध माता-पिता को अधिकारियों को रिश्वत देने का झांसा देकर 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। हादसे में हुई थी जवान की मौत पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी का पुत्र वरुण कुमार…
राजनांदगांव। नगर निगम सीमा क्षेत्र के चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निगम प्रशासन ने धर-पकड़ अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में निगम की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों से 12 घुमंतू मवेशियों को पकड़कर रेवाड़ीह स्थित कांजी हाउस पहुंचाया। साथ ही जन-शिकायत निवारण प्रणाली ‘निदान 1100’ पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है। इन क्षेत्रों में चला अभियान निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने सघन अभियान चलाते हुए आज रामदरबार चौक, मठपारा रोड, लखोली नाका, नंदई,…
राजनांदगांव। राजनांदगांव के बहुप्रतीक्षित एवं अधूरे रेलवे अंडरब्रिज निर्माण को लेकर कांग्रेस नेता आसिफ अली ने आज जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों एवं पटरी पार प्रभावित क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों के साथ रेलवे स्टेशन परिसर में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रेलवे प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई तथा अधूरे निर्माण कार्य को लेकर जनता में भारी आक्रोश देखने मिला। ज्ञात हो कि कांग्रेस नेता आसिफ अली द्वारा इससे पूर्व 29 जनवरी एवं 16 अप्रैल को भी रेलवे स्टेशन में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया था। दोनों बार रेलवे प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया,…
राजनांदगांव। कांग्रेस नेता राहुल देवांगन ने नीट (यूजी) 2026 परीक्षा रद्द होने को लेकर केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल प्रवेश परीक्षा जैसे संवेदनशील मामले में पेपर लीक की घटनाएं लाखों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। राहुल देवांगन ने जारी बयान में कहा कि तीन मई को आयोजित हुई नीट परीक्षा पर पेपर लीक के आरोप लगना और बाद में परीक्षा रद्द होना बेहद चिंताजनक है। विद्यार्थियों ने वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद परीक्षा दी थी, लेकिन सरकार की लापरवाही और व्यवस्था की विफलता के कारण उनके सपनों…
राजनांदगांव। खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजनांदगांव में खेलो इंडिया सेंटर विगत 3 वर्षों से संचालित की जा रही है। जिसमें शासन द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बालक एवं बालिका हॉकी खिलाड़ियों को वर्ष में दो बार प्लेयिंग किट का वितरण किया जाता है। इसी कड़ी में आज शहर के महापौर मधुसूदन यादव के मुख्य आतिथ्य तथा ए. एक्का सहायक निदेशक खेल एवं युवा कल्याण विभाग, फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, पार्षद सावन वर्मा, पार्षद छोटेलाल रामटेके, पार्षद मनोहर यादव तथा जिला हाकी संघ सचिव शिव नारायण धकेता, नीलम जैन, भूषण साव के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न…
राजनांदगांव। बच्चों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने और उन्हें सुरक्षा के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से चिखली स्थित सर्व समाज मांगलिक भवन में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईसाफ फाऊंडेशन (आरोग्यसखी प्रोजेक्ट छत्तीसगढ़) द्वारा संचालित ‘नई उड़ान ग्रीष्म शिविर’ में सोमवार को पुलिस विभाग की विभिन्न टीमों ने बच्चों को साइबर सुरक्षा और व्यक्तिगत सुरक्षा की महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में साइबर थाना राजनांदगांव से पहुंचे एएसआई द्वारिका प्रसाद लाऊत्रे ने बच्चों को साइबर अपराधों के प्रति सचेत किया। उन्होंने बताया कि…
राजनांदगांव। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने शनिवार रात मनगटा क्षेत्र स्थित रिसॉर्ट और ढाबों में औचक छापेमारी कर सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले एक चालक पर भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान ग्राम झूराडबरी…
डोंगरगांव पुलिस की रेड : अवैध शराब बेचते पकड़ाया कोचिया, प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखे थे 30 पौवा
डोंगरगांव। राजनांदगांव जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में डोंगरगांव पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर ग्राम मोहड़ में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा है, जो प्लास्टिक की बोरी में शराब छिपाकर बेचने की फिराक में था। बोरी की तलाशी ली तो निकली शराब पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर प्रशिक्षु IPS आदित्य कुमार और थाना प्रभारी आशीर्वाद राहटगांवकर के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। टीम ने ग्राम मोहड़ में संदिग्ध रूपचंद…
राजनांदगांव। शहर की कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और आबकारी विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर अजीत जोगी युवा मोर्चा ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर नौ गंभीर बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गईए तो जोगी कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। ज्ञापन में दीक्षित और शुक्ला अस्पताल के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। शमसुल…
डोंगरगढ़। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में डोंगरगढ़ क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक आदतन अपराधी को बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। हनुमान मंदिर के पास हुई नाकाबंदी पुलिस को 9 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि भीमनगर निवासी रवि शेंडे अपनी बाइक से मेढ़ा भट्ठी की ओर से भारी मात्रा में शराब लेकर डोंगरगढ़ की…