Close Menu
    What's Hot

    शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन

    July 13, 2026

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना

    July 13, 2026

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन
    • अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना
    • सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा
    • पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन
    • शेखावत – तोमर सँग क्या फिर कोरिया पहुँचेंगे करणी सैनिक ?
    • “छोटे-मोटे कामों के लिए बघवा को क्यों परेशान करना, चीते काफी हैं” : महापौर की घोषणा पर गूंजीं तालियां
    • श्री राजपूत करणी सेना ने की ईडब्ल्यूएस का 10 प्रतिशत आरक्षण छत्तीसगढ़ में देने की मांग
    • कातलवाही में बिना लाइसेंस खाद बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा : कृषि विभाग ने जब्त की 2485 बोरी उर्वरक सामग्री
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » सड़कों पर डेरा डाले मवेशियों पर निगम की सख्ती, दो दिनों में 12 जानवर पकड़े गए
    राजनांदगांव

    सड़कों पर डेरा डाले मवेशियों पर निगम की सख्ती, दो दिनों में 12 जानवर पकड़े गए

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailMay 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर निगम सीमा क्षेत्र के चौक-चौराहों और मुख्य सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए निगम प्रशासन ने धर-पकड़ अभियान तेज कर दिया है। पिछले दो दिनों में निगम की टीम ने शहर के विभिन्न हिस्सों से 12 घुमंतू मवेशियों को पकड़कर रेवाड़ीह स्थित कांजी हाउस पहुंचाया। साथ ही जन-शिकायत निवारण प्रणाली ‘निदान 1100’ पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर भी कार्रवाई की जा रही है।

    इन क्षेत्रों में चला अभियान
    निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर गठित टीम ने सघन अभियान चलाते हुए आज रामदरबार चौक, मठपारा रोड, लखोली नाका, नंदई, बसंतपुर क्लब चौक और जिला अस्पताल के पास से 7 मवेशी पकड़े। वहीं बीते कल महामाया चौक, महेश नगर, कौरिनभाठा, कमला कॉलेज रोड और आरके नगर क्षेत्र से 5 मवेशियों को हटाया गया। इन सभी को रेवाड़ीह कांजी हाउस में रखा गया है, जहां गंज मंडी से फल व सब्जियां लाकर उन्हें खिलाई जा रही हैं।

    जुर्माने के बाद ही रिहाई
    निदान 1100 के माध्यम से ममता नगर, मोहड़, आजाद चौक और बजरंगपुर नवागांव से मिली शिकायतों पर 5 मवेशी पकड़े गए। निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि इन मवेशियों को छोड़ने के बदले संबंधित पशु मालिकों से प्रति मवेशी 570 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। इसके अतिरिक्त, रात के समय दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रमुख मार्गों पर बैठे मवेशियों को हटाने (हकालने) का कार्य भी निगम की टीम निरंतर कर रही है।

    बीमार मवेशियों का उपचार
    नगर निगम ने केवल धर-पकड़ ही नहीं, बल्कि पशु सेवा की दिशा में भी कदम उठाए हैं। सन-सिटी, मोहारा, रायपुर नाका, सुभाष द्वार और अंबेडकर चौक से बीमार मवेशियों की सूचना मिलने पर उन्हें रेस्क्यू किया गया। इन बीमार जानवरों को बेहतर उपचार के लिए गौशाला पिंजरापोल में दाखिल कराया गया है।

    आयुक्त की अपील: सड़कों पर न छोड़ें मवेशी
    निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने पशु मालिकों से अपील की है कि वे अपने जानवरों को निर्धारित स्थलों पर ही बांधकर रखें। सड़कों और चौराहों पर खुला छोड़ने से यातायात बाधित होता है और गंभीर दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर पशु मालिकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए भारी जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन

    July 13, 2026

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना

    July 13, 2026

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 2026

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 2026

    “छोटे-मोटे कामों के लिए बघवा को क्यों परेशान करना, चीते काफी हैं” : महापौर की घोषणा पर गूंजीं तालियां

    July 13, 2026

    श्री राजपूत करणी सेना ने की ईडब्ल्यूएस का 10 प्रतिशत आरक्षण छत्तीसगढ़ में देने की मांग

    July 13, 2026
    Top Posts

    पेंशनर्स की लंबित मांगों को लेकर जनप्रतिनिधियों को सौंपा ज्ञापन

    July 13, 20264 Views

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 20263 Views

    शूटआउट में खेलो इंडिया सेंटर बना मानसून हॉकी लीग चैंपियन

    July 13, 20261 Views

    अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे और वित्तीय अनियमितताओं के कथित मामले को कांग्रेस ने निकाली रैली, भाजपा पर साधा निशाना

    July 13, 20261 Views

    सर्वग्य राव शूटिंग अकादमी राजनांदगाव के खिलाड़ी राज्य स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेगा

    July 13, 20261 Views

    शेखावत – तोमर सँग क्या फिर कोरिया पहुँचेंगे करणी सैनिक ?

    July 13, 20261 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.