
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- दीपावली पूर्व शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस सख्त, 7 असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
- रात्रि में घर व दुकानों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार
- त्योहारी सीजन में बढ़ेगी पुलिस की सतर्कता, अपराध नियंत्रण को लेकर हुई क्राइम मीटिंग
- कलेक्टर ने ममता नगर और नवागांव का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का किया निरीक्षण
- खाद्य सामग्री की गुणवत्ता के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई जारी
- महापौर एवं कलेक्टर ने नवागांव सेनिटेशन पार्क, सिंथेटिक ट्रैक निर्माण हेतु प्रस्तावित स्थल, यातायात नगर में साफ-सफाई कार्य का किया निरीक्षण
- वनांचल तक पहुंचेगी विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवा, “आदि आरोग्य रथ” सेवा का हुआ शुभारंभ
- कमला कॉलेज में टेबल टेनिस की टक्कर, डोंगरगढ़ और सोमनी ने मारी बाजी
Author: chhattisgarhmail
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के चेयरमैन श्री जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट श्री किम की ह्यून से मुलाकात की। 77,000 से अधिक सदस्यों वाला यह संगठन एशिया का अग्रणी व्यापारिक मंच है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधनों और कुशल मानव संसाधन की ताकत को रेखांकित करते हुए निवेश, तकनीकी हस्तांतरण और स्किलिंग के क्षेत्र में संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि “दक्षिण कोरिया के साथ हमारे…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन और निवेशकों के समक्ष छत्तीसगढ़ में निवेश की संभावनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी प्रो-एक्टिव एवं विकासोन्मुख औद्योगिक नीति 2024–30, प्रचुर प्राकृतिक संसाधनों और प्रशिक्षित जनशक्ति के बल पर वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कोरियाई ब्रांड हर भारतीय घर का हिस्सा हैं। एलजी, सैमसंग, हुंडई जैसी कंपनियां गांव-गांव तक पहुंच चुकी हैं। छत्तीसगढ़ में प्रचुर मात्रा में जल, ऊर्जा, लौह…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के प्रत्येक बाढ़ प्रभावित परिवार तक हर संभव मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों की पीड़ा को शीघ्र कम करना प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों को यह महसूस होना चाहिए कि संकट की इस घड़ी में प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बस्तर संभाग के बाढ़ प्रभावित जिलों—बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के कलेक्टरों व वरिष्ठ अधिकारियों से राहत एवं पुनर्वास कार्यों की विस्तृत…
रायपुर। चक्रधर समारोह हमें अतीत की स्वर्णिम स्मृतियों से जोड़ता है और हमारे अमूल्य विरासत को संजोने का महान संकल्प है। राजा चक्रधर सिंह ने कला और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का जो सपना रायगढ़ की धरती से देखा था, यह उत्सव उस स्वप्न का प्रतीक है। राज्यपाल श्री रमेन डेका आज रायगढ़ जिले में आयोजित 40वें चक्रधर समारोह का भव्य शुभारंभ कर कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भगवान गणपति की पूजा अर्चना की और संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह का पुण्य स्मरण कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि छत्तीसगढ़ के 25…
राजनांदगांव। गडचिरोली-नारायणपुर सीमा से सटे कोपरशी वन क्षेत्र में सोमवार को हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस और माओवादियों के बीच करीब आठ घंटे चली गोलीबारी में चार नक्सली मारे गए। इनमें एक पुरुष और तीन महिला नक्सली शामिल हैं। मौके से पुलिस ने 1 एसएलआर राइफल, 2 इंसास राइफल और एक .303 राइफल बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, गट्टा दलम, कंपनी नंबर-10 और गडचिरोली डिवीजन के अन्य माओवादी इस इलाके में सक्रिय थे। पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि नक्सली कोपरशी जंगल में डेरा जमाए हुए हैं। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस…
राजनांदगांव। लालबाग थाना पुलिस ने अवैध पशु तस्करी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नौ मवेशी और एक पिकअप वाहन (क्रमांक एमएच 49-बीजेड 1691) जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 8165 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन तथा निरीक्षक राजेश साहू के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम मरेठा नवागांव में दबिश दी। यहां कीर्तन साहू के मकान के…
राजनांदगांव। डोंगरगांव थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी से धारदार लोहे का चाकू भी जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी दिलीप सिसोदिया के निर्देश पर थाना प्रभारी जितेन्द्र वर्मा लगातार असामाजिक तत्वों, चाकूबाजों और संदिग्धों पर कार्रवाई कर रहे हैं। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आसरा निवासी मुकेश कुमार चंद्रवंशी (19) को बाजार चौक से पकड़ा। वह अपने पास रखे धारदार चाकू से लोगों को डराते हुए घूम रहा था, जिससे…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जिलों बीजापुर, सुकमा, दंतेवाड़ा और बस्तर में राहत और बचाव कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रभावित परिवार को असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन पूरी सक्रियता से कार्य करे । मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि राहत शिविरों में ठहरे सभी लोगों को भोजन, चिकित्सा सुविधा और आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने प्रशासन को बाढ़ से प्रभावित गाँवों तक तुरंत सहायता पहुँचाने और…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि चक्रधर समारोह छत्तीसगढ़ की परंपरा, इतिहास और कलाओं की सुंदरता को अनुभव करने का अद्भुत अवसर है। रायगढ़ का चक्रधर समारोह छत्तीसगढ़ की संस्कृति और कला की पहचान है। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव की परंपरा से जुड़ा यह आयोजन आज भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की लय और माधुर्य से पूरी दुनिया को मंत्रमुग्ध करता है। यह समारोह न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे भारत की सांस्कृतिक अस्मिता को गौरवान्वित करता है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कला-प्रेमियों को हार्दिक आमंत्रण देते हुए कहा कि महाराजा चक्रधर सिंह जी की…
राजनांदगांव। विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम लिटिया में ग्रामीणों ने मिलकर घुमंतू पशुओं से फसल की रक्षा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सराहनीय कदम उठाया। ग्राम के गौठान में करीब 30-35 पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था की गई थी। इसी बीच अज्ञात व्यक्तियों ने यहां लगभग 72 पशुओं को लाकर छोड़ दिया। लगातार बारिश के चलते गौठान में रखे गए 4 पशु निमोनिया से पीड़ित होकर अचानक मौत का शिकार हो गए। सूचना मिलने पर पशुधन विभाग ने शेष गौवंशों का उपचार किया। प्रशासन सक्रिय स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने गौवंशों को सुरक्षित रखने के…