
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में तापमान दिन के समय 26 डिग्री सेल्सियस से कम और रात में 9 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इस सर्दी और ठंडी हवाओं का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है, जिससे विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों, दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों और उच्च रक्तचाप वाले मरीजों को अधिक खतरा हो सकता है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि ठंड के कारण रक्त वाहिकाओं का संकुचन होता है, जिससे हृदय पर दबाव बनता है। इस वजह से हृदयघात, ब्रेन स्ट्रोक और अनियमित धड़कन जैसी गंभीर समस्याएं हो…
राजनांदगांव। आयुष विभाग द्वारा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम कोलिहापुरी में विकासखंड स्तरीय नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को आयुर्वेद, होम्योपैथी और राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर में कुल 518 रोगियों ने लाभ उठाया, जिसमें 62 रोगियों की ब्लड प्रेशर और मधुमेह की जांच कर उन्हें आहार-विहार और आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। शिविर में गैर-संक्रामक रोगों के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों पर भी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलावा, योग, प्राणायाम, दिनचर्या, ऋतुचर्या तथा स्वर्णप्राशन के महत्व पर भी चर्चा की…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल बोरी और भेड़ीकला का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां के छात्रों से मिलकर उनके अध्ययन की गुणवत्ता का आकलन किया और कम परिणाम वाले स्कूलों में सुधार के उपायों पर चर्चा की। कलेक्टर ने बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि “पढ़ाई कोई कठिन कार्य नहीं है, यह एक आसान प्रक्रिया है जिसे आप दृढ़ निश्चय और सही दिशा में मेहनत करके सरल बना सकते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अगर आप पढ़ाई पर ध्यान देंगे और नियमित अभ्यास करेंगे, तो किसी भी…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में जिले में महिला और बालिका सुरक्षा को लेकर निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, रक्षा टीम राजनांदगांव द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत शासकीय उच्च माध्यमिक शाला नवागांव में कक्षा 9वीं और 10वीं के करीब 95 छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षाए आत्मरक्षा के उपाय, साइबर अपराध से बचाव और अभिव्यक्ति ऐप के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी अभिव्यक्ति ऐप डाउनलोड कराकर इसके उपयोग के बारे में समझाया गया। इसी…
राजनांदगांव। जिले के ग्राम पदुमतरा में आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह का समापन बड़े धूमधाम से हुआ। सातवें दिन श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के गांवों से भी हजारों श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। सुबह से ही कथा पंडाल भक्तिमय वातावरण में गूंज उठा, जहां हरि नाम के संकीर्तन और भजन-कीर्तन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आयोजन में महिलाओंए पुरुषों, युवाओं और बुजुर्गों की समान सहभागिता ने इस धार्मिक उत्सव को और भी भव्य बना दिया। श्रद्धालु पूरे मनोयोग से कथा का श्रवण करते हुए…
राजनांदगांव। भिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र यादव बुधवार को राजनांदगांव पहुंचे। उनके स्वागत के लिए ग्राम टेड़ेसरा में स्थानीय युवाओं ने आत्मीय और सादगीपूर्ण आयोजन किया। इस दौरान विशु अजमानी, शुभम कासर, सागर ताम्रकारए तौसीफ गोरी, हर्षिल हनी, अभि गुप्ता, अंशल श्रीवास्तव, रोशन परिहार और जीवेश सिन्हा समेत अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने विधायक देवेंद्र यादव का फूलमालाओं और पुष्प-गुच्छ से अभिनंदन किया। स्वागत के बाद विधायक यादव का काफिला ग्राम पदुमतरा की ओर रवाना हुआ, जहां उन्होंने श्रीमद् भागवत कथा में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मानव देशमुख और अन्य कांग्रेस पदाधिकारी भी शामिल…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशनकार्डों में पंजीकृत सदस्यों का ई-केवायसी कार्य तेजी से चल रहा है। जिले में कुल 2 लाख 61 हजार 298 राशन कार्ड हैं, जिनमें पंजीकृत कुल 9 लाख 59 हजार 251 सदस्य हैं। अब तक 90 प्रतिशत से अधिक सदस्यों का ई-केवायसी सफलतापूर्वक सत्यापित किया जा चुका है। फिलहाल, 8 लाख 59 हजार 72 सदस्यों का ई-केवायसी सत्यापित हो चुका है। हालांकि, 1548 ई-केवायसी स्वीकृति के लिए लंबित हैं और 30 हजार 62 सदस्यों का ई-केवायसी 5 वर्ष से कम आयु के कारण लंबित है। इसके अलावा, वास्तविक लंबित ई-केवायसी की…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिले के स्कूलों में परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए जिला पंचायत सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले के प्राचार्यों, बीईओ, गणित एवं अंग्रेजी विषय के शिक्षकों ने भाग लिया। कलेक्टर ने शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया और सभी प्राचार्यों से परीक्षा परिणाम बेहतर करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक काम करने की अपील की। कलेक्टर श्री यादव ने संतोषजनक परीक्षा परिणाम नहीं प्राप्त करने वाले स्कूलों के प्रति नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “10वीं और 12वीं कक्षाओं के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्टता सुनिश्चित करने…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना ने जिले में मत्स्य क्रांति की नींव रखी है और इस योजना के जरिए किसानों और मछुवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। इस योजना के तहत जिले में मछली पालन की आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे मत्स्य उत्पादन क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है। मछुवा परिवारों को मछली बीज, जाल, आइस बॉक्स, मोटर सायकल, पिकअप वाहन जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। इसके अलावा, किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत मछुवारों को सस्ती और सुलभ ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। मछली पालन की आधुनिक…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत जिले में कुल 40454 आवासों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। इन आवासों का उद्देश्य आवास विहीन और कच्चे मकानों में रह रहे परिवारों को बुनियादी सुविधायुक्त पक्के आवास उपलब्ध कराना है। प्रत्येक पात्र हितग्राही को 1 लाख 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और मनरेगा योजना से 90 मानव दिवस मजदूरी का लाभ मिल रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 30766 आवासों की स्वीकृति दी गई थी, जिनमें से 23294 (75.71 प्रतिशत) आवास पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं, जबकि 7472 आवास निर्माणाधीन हैं। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 9688 आवासों को…